{"_id":"45-33018","slug":"Amroha-33018-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंस के लिए मारे-मारे घूम रहे हैं आवेदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंस के लिए मारे-मारे घूम रहे हैं आवेदक
Amroha
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। दिवाली पर बिक्री के लिए दुकानदारों को अभी तक लाइसेंस नहीं मिले हैं। ऐसे में लोगों को इस बार पटाखों के लिए तरसना पड़ सकता है। डीएम आफिस से आतिशबाजी की बिक्री के लिए लाइसेंस जारी करने की अनुमति नहीं मिली है। शनिवार को दिनभर लोगों का एसडीएम कार्यालय पर जमावड़ा रहा। लाइसेंस मांग रहे लोगों का कहना है कि दीवाली के मात्र पांच दिन शेष रह गए हैं। ऐसी स्थिति में लाइसेंस की औपचारिकताएं पूरी करने में ही तीन दिन का समय लग जाएगा। आवेदक को निर्धारित शुल्क ट्रेजरी में जमा करना पड़ता है और अगिभनशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होता है। गजरौला, बछरायूं व धनौरा के लगभग 40 से अधिक आवेदक दिन भी एसडीएम कार्यालय के बाहर अनुमति की इंतजार मेें जमे रहे। लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, विनय गर्ग, रवि कुमार, त्रिवेंद्र, जोगेंद्र सिंह, राजेश, सुरेश आदि मौजूद थे।
आतिशबाजी की बिक्री के लिए स्थान चयनित
मंडी धनौरा। तहसील क्षेत्र में आतिशबाजी की बिक्री प्रशासन द्वारा नियत स्थान पर ही होगी। यदि किसी ने भी नियत स्थान के अलावा आतिशबाजी की बिक्री की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी शिवदयाल ने बताया कि तहसील क्षेत्र में आतिशबाजी की बिक्री के लिए धनौरा व बछरायूं में रामलीला मैदान और गजरौला में रमाबाई अंबेडकर डिग्री कालेज का मैदान नियत किया गया है। एसडीएम ने बताया कि आतिशबाजी की बिक्री सुरक्षा के दृष्टिकोण से खुले में कराई जाएगी।