{"_id":"45-32981","slug":"Amroha-32981-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल डेकर ट्रेन की झलक ने रोमांचित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल डेकर ट्रेन की झलक ने रोमांचित किया
Amroha
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। प्रदेश की जनता का ख्वाब शुक्रवार को उस वक्त हकीकत बनता नजर आया, जब डबल डेकर ट्रेन धड़धड़ाती हुई क्षेत्र से गुजरी। लखनऊ-मुरादाबाद के बीच ट्रेन का फाइनल ट्रायल हुआ। ट्रेन को देखते ही लोग भौंचक्के रह गए। अब जल्द ही डबल डेकर ट्रेन दौड़ती नजर आएगी। इसी कड़ी में शुक्रवार को लखनऊ-दिल्ली तक ट्रेन का फाइनल ट्रायल लिया गया। लखनऊ से चलकर ट्रेन सीधे मुरादाबाद पहुंची और वहां कुछ देर रुकने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गई। बीच में जिले के अमरोहा, गजरौला, कैलसा, काफुरपुर, महेशरा, कांकाठेर स्टेशन पड़े जिन पर बैठे यात्री डबल डेकर ट्रेन को गुजरता देखकर भौंचक्के रह गए। खुद स्टेशन स्टाफ भी ट्रेन की एक झलक पाने को ट्रैक पर निगाहें लगाए रहा। जैसे ही 14 डिब्बों की ट्रेन गुजरी, तो हर कोई स्तब्ध रह गए। बताया जाता है कि ट्रेन दो मंजिल है और उसमें ऊपर नीचे बैठने की व्यवस्था है। लेकिन डिब्बों की ऊंचाई सामान्य ट्रेनों के बराबर ही है।
विज्ञापन