फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   अपराध रुक नहीं रहे, हेल्पलाइन नंबर जारी

अपराध रुक नहीं रहे, हेल्पलाइन नंबर जारी

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
Amroha Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में अपराध रुक नहीं रहे हैं। ऐसे में हेल्पलाइन नंबर जारी करके लोगों को जागरूक करने की कोशिश की गई है। गुरुवार को टीपीनगर पुलिस चौकी पर एसपी एके सिंह ने महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के साथ ही यातायात हेल्पलाइन नंबर 1073 को जारी किया। इस दौरान लोगों से अपराध नियंत्रण में सहयोग देने का आह्वान भी किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली में दुराचार की घटना के बाद महिलाओं को लेकर कानून में हुए संशोधन के बाद भी जिले की पुलिस कई मौकों पर लापरवाह नजर आई। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हाल में ही थाना नौगावां सादात के सुल्तानपुर गांव में नजर आया। जहां लड़की भगाने को लेकर चल रहे पुराने विवाद में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ और यह सब कुछ पुलिस के सामने होता रहा। इस घटना में एक ही पक्ष के नौ लोग घायल हुए थे। जबकि इससे पूर्व छात्रा से छेड़छाड़ और शिक्षा मित्र से कोर्ट मैरिज करने के बाद से सुलग रहे अमरोहा देहात क्षेत्र के तेलीपुरा माफी गांव में हत्या तक कर दी गई। गुरुवार को टीपीनगर पुलिस चौकी में बेटी आपकी, दायित्व हमारा के स्लोगन के साथ महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और यातायात को लेकर जीवन आपका, सुरक्षा हमारी के स्लोगन के साथ 1073 हेल्पलाइन नंबर जारी किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed