{"_id":"45-32856","slug":"Amroha-32856-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्टर्ब रहा मुरादाबाद-दिल्ली रूट, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्टर्ब रहा मुरादाबाद-दिल्ली रूट, यात्री परेशान
Amroha
Updated Tue, 14 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। ग्राम मिलक अदलपुर में गेट 18-सी पर अंडरपास डालने का काम पूरा होने के बाद दूसरे दिन भी मुरादाबाद-दिल्ली रूट प्रभावित रहा। शुक्रवार को इंटरसिटी-सप्तक्रांति सहित 15 ट्रेनें आठ घंटे तक लेट रहीं। सभी ट्रेनों को काशन के बीच धीमी रफ्तार से गुजारा गया और हर ट्रेन के गुजरने के बाद ट्रैक की जांच की गई। इंजीनियर 24 घंटे से डेरा डाले हैं और ट्रैक पर नजर रखे हैं। गुरुवार को गेट 18-सी पर अंडरपास बनाने का काम किया गया था। जिसमें 11 घंटे का समय लगा था और चार घंटे की देरी से ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया गया था। जो दूसरे दिन भी बना रहा। मुरादाबाद-दिल्ली रूट प्रभावित रहा और ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाया रहा। दोनों दिशाओं की ट्रेनों को काशन के बीच रोककर धीमी रफ्तार से गुजारा गया। इससे इंटरसिटी और सप्तक्रांति समेत 15 ट्रेनें आठ घंटे तक लेट रहीं। जिससे यात्रियों को दिक्कतों से दो चार होना पड़ा। संभावित खतरे को देखते हुए दिन-रात गैंग की ड्यूटी लगा दी गई है, जो ट्रैक पर नजर रखेंगे। इंजीनियरिंग स्टाफ व अफसर दिनभर पटरियों पर निगाहे गड़ाए रहे और जरा सी कमी होने पर उसे तुरंत दूर किया गया। माना जा रहा है कि काशन अभी 15 दिन तक लगा रहेगा।
यह ट्रेनें हुई लेट
डाउन दिशा- काठगोदाम एक्सप्रेस, शाहजहांपुर-दिल्ली पैसेंजर, शहीद एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, मुरादाबाद-हापुड़, गुवाहाटी एक्सप्रेस।
अप दिशा- चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, गुवाहाटी एक्सप्रेस, काठगोदाम एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस।
ट्रेनों के बारे में जानकारी करते रहे यात्री
एक दिन पूर्व रूट बंद रहने का असर दूसरे दिन शुक्रवार को भी देखने को मिला। यात्री स्टेशन पर ट्रेनों के बारे में पूछते रहे। पूछताछ कक्ष के बाहर पूरे दिन यात्रियों का जमावड़ा लगा रहा। सभी ट्रेनों के लेट होने से यात्री हलकान रहे। सबसे ज्यादा परेशान दैनिक यात्रियों को हुई। जो समय से नौकरी या काम पर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
ट्रैक पर वेल्डिंग का काम चलता रहा
कैलसा(ब्यूरो)। ग्राम मिलक अदलपुर में गेट 18-सी पर गुरुवार को दिन भर चले काम के बाद भी ट्रैक पूर्ण रूप से दुरुस्त नहीं हो सका। शुक्रवार को दोनों दिशाओं में पौन-पौन घंटे का ब्लाक लेकर वेल्डिंग का काम किया गया।
गुरुवार को गेट 18-सी पर अंडरपास बनाने के काम के चलते पूरा दिन रूट बंद रहा था और दिन भर के काम के बाद देर शाम ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था। शुक्रवार को दोबारा से बचे काम को निपटाया गया। अप और डाउन दिशा में पौन-पौन घंटे का ब्लाक लेकर ट्रैक वेल्डिंग का काम किया गया। रेल पथ के इंजीनियर दिन भर मौके पर डेरा जमाए रहे और टैक की हर गतिविधि पर नजर रखे रहे।