{"_id":"6a8cb29f69d4e046b20da765","slug":"rain-or-shine-the-juloos-e-mohammadi-will-set-out-without-umbrellas-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-171375-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बारिश हो या धूप, बिना छतरी निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बारिश हो या धूप, बिना छतरी निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर मुस्लिम कमेटी अमरोहा ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जुलूस को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और अनुशासित बनाने के लिए मोहल्ला कोट स्थित सरपरस्त हाजी मंसूर अहमद एडवोकेट के आवास पर हाजी खुर्शीद अनवर की अध्यक्षता में बैठक हुई। तय किया गया कि मौसम कैसा भी हो, जुलूस में शामिल लोग बिना छतरी के आएंगे और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
बैठक की शुरुआत तिलावते कुरआन से हुई। मौलाना साद अमरोहवी, हाफिज मकारिम और फहीम सलमानी ने नातिया कलाम पेश किए। हाजी खुर्शीद अनवर ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद ने अमन, भाईचारे और मोहब्बत का संदेश दिया। मंसूर अहमद एडवोकेट ने बताया कि जुलूस की व्यवस्था के लिए निगरान, कंट्रोलर, कमांडर, कन्वीनर और विभिन्न दस्तों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
निगरान में महबूब हुसैन जैदी, डॉ. सिजुद्दीन हाशमी एडवोकेट, असलम उस्मानी, हाजी नासिर सिद्दीकी, हाजी इकरार अहमद अंसारी, सैयद उवैस रिजवी अमरोहवी और हाजी मुजफ्फर अली अंसारी शामिल हैं। कंट्रोलर की जिम्मेदारी मंसूर अहमद एडवोकेट, हाजी खुर्शीद अनवर और फैज आलम राईनी को दी गई है।