फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   शीशा तोड़ कार से उड़ाया नोटों से भरा बैग

शीशा तोड़ कार से उड़ाया नोटों से भरा बैग

Sun, 11 May 2014 05:31 AM IST
Amroha
Amroha Updated Sun, 11 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। हाईवे पर एलआईसी कार्यालय के सामने शनिवार को खड़ी सेंट्रो कार का चालक साइड का शीशा तोड़ कर बदमाश ने नोटों से भरा बैग उड़ा लिया। बैग में पचास हजार रुपये थे। परिवार समेत दिल्ली जा रहे पीड़ित प्रापर्टी डीलर ने थाने में अज्ञात बदमाश के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव जनकपुरी निवासी लोकेश पुत्र किरन सिंह काफी समय से दिल्ली के रोहिणी में रह रहा है। शनिवार को वह अपनी पत्नी राजेंद्री व पुत्र शुभम के साथ अपनी सेंट्रो कार से दिल्ली जा रहा था। गजरौला में एक बीमा पॉलिसी के सिलसिले में वह हाईवे स्थित एलआईसी कार्यालय रुका। वह परिवार समेत कार्यालय में चला गया। करीब पौने बारह बजे वापस आने पर उसने पाया कि उसकी गाड़ी की चालक साइड का शीशा टूटा हुआ है और सीट पर रखा उसका बैग गायब है। लोकेश के मुताबिक उसके बैग में पचास हजार रुपये थे। उसने थाना में अज्ञात बदमाश के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

फोटो 8 की खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed