{"_id":"45-29708","slug":"Amroha-29708-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एलआईसी एजेंट की मौत, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एलआईसी एजेंट की मौत, लगाया जाम
Amroha
Updated Sun, 11 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। हसनपुर-अतरासी मार्ग पर शनिवार को अचानक खेत की तरफ से निकलकर सड़क पर चढ़ते समय ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। जिसमें बाइक सवार एलआईसी एजेेेंट गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय घायल ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। नाराज ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही आला अफसर भी मौके पर मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे नौगावंा सादात विधायक अशफाक खां ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बावनख्ेाड़ी निवासी बब्लू उर्फ वसीउल्ला (40) पुत्र चमन खां एलआईसी में एजेंट है और अपना एक स्कूल भी चलाता है। शनिवार को शाम के समय बाइक से किसी काम से हसनपुर की तरफ आ रहा था। रास्ते में गांव भूतखेदड़ी के पास में एक ट्रैक्टर खेत की तरफ से अचानक सड़क पर चढ़ रहा था। इस दौरान बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें एलआईसी एजेंट गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक मय ट्रैक्टर के फरार हो गया। जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया, लेकिन घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर सीओ हसनपुर जितेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान विधायक अशफाक खां भी पहुंच गए और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।