{"_id":"45-29285","slug":"Amroha-29285-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू की जिला इकाई भंग, तीन नेताओं की छुट्टी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू की जिला इकाई भंग, तीन नेताओं की छुट्टी
Amroha
Updated Wed, 23 Apr 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। लोकसभा चुनाव के बाद जैसे कयास लगाए जा रहे थे वैसा हुआ भी। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता और रालोद-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी चौधरी राकेश टिकैत के चुनाव में दिलचस्पी न लेने पर भाकियू की जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह चौहान ने भाकियू नेता दिवाकर चौधरी, आलोक कुमार और सुरेंद्र सिंह को निष्कासित कर दिया है।
रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह जाट आरक्षण पर बिरादरी और किसानों के वोट बंटोरने के लिए भाकियू के मुखिया स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह के छोेटे बेटे चौधरी राकेश टिकैत को मैदान में उतारा था। लेकिन भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमरोहा से चुनाव मैदान में कूदकर अपने ही किसान कुनबे में अलग थलग से दिखाई दिए। भाकियू के चंद नेताओं को छोड़कर बाकी सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनाव में उनसे किनारा कर लिया। कुछ नेता तो दूसरे प्रत्याशी के साथ मंच पर खड़े होकर नजरे चुराते देखे गए।
टिकैत के मुजफ्फरनगर लौटने के बाद से माना जा रहा था कि किसी भी क्षण बड़ी कार्रवाई हो सकती है। जो मंगलवार को सामने आ गई। प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह चौहान ने जिला कार्यकारिणी को भंग करने का ऐलान कर दिवाकर चौधरी, आलोक कुमार और सुरेंद्र सिंह की संगठन से छुट्टी कर दी। इस मामले में अब अगला निर्णय जून माह में हरिद्वार में होने वाले किसान कुंभ में लिया जाएगा।