{"_id":"45-26115","slug":"Amroha-26115-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा प्रेमिका को अगवा करने में फंसा शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादीशुदा प्रेमिका को अगवा करने में फंसा शिक्षक
Amroha
Updated Fri, 13 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
नौगावां सादात (अमरोहा)। हसनपुर ब्लाक के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात बस्ती के शिक्षक पर विवाहिता और उसके दो बच्चों को अगवा करने का आरोप है। थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
थानाक्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी युवक हसनपुर क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। करीब तीन साल पूर्व वह मुहल्ले में रहने वाले एक वाहन चालक के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने उसके घर जाता था। बताया जा रहा है इस दरमियान शिक्षक चालक की पत्नी पर फिदा हो गया। दोनों चोरी छिपे मिलने लगे।
दो महीने पहले प्रेमप्रसंग आम होने से बदनामी पर शिक्षक प्रेमिका और उसके दो बच्चों को साथ ले गया और हसनपुर में किराए का मकान लेकर रहने लगा। इधर, चालक ने पत्नी और बच्चों को वापस दिलाने के लिए थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। थकहार कर उसने न्यायालय की शरण ली। थानाध्यक्ष रनवीर सिंह ने बताया कि आरोपी मोहम्मद कामिल पुत्र मुंशी इब्राहीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।