{"_id":"45-25504","slug":"Amroha-25504-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने तीन गांवों में की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने तीन गांवों में की लूटपाट
Amroha
Updated Fri, 08 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर/रूखालू। बीती रात कोतवाली क्षेत्र के तीन गांवों में बदमाशों का आतंक रहा। बदमाशों ने परिजनाें को गनप्वाइंट पर लेकर तेइस हजार रुपए की नगदी समेत करीब चार लाख रुपए का माल साफ कर दिया। लूट की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा निवासी परवेज आलम पुत्र अल्ला मेहर का घर गांव के बीच में है। बीती रात अपने परिजनों के साथ घर में सोया था। आधी रात के समय बदमाश मकान के पीछे खड़ी पीलखन के सहारे मकान की छत पर चढ़ गए और मकान के अंदर चले गए। बदमाशों ने अल्ला मेहर को गनप्वाइंट पर लेकर परिजनाें को खामोश कर दिया। बदमाशों ने दस हजार रुपए की नगदी, सौ चांदी के सिक्के, दो किलो चांदी, दस सोने की चीज समेत करीब दो लाख रुपए का माल लूट लिया। अल्ला मेहर अपनी बेटी शहजादी के विवाह के लिए सामान को एकत्र कर रहा था। पुलिस को सूचना दे दी गई है। इसके अलावा बदमाशों ने कोतवाली क्षेत्र के गांव बांहपुर में भूप सिंह पुत्र किशन के घर को निशाना बनाया। बदमाशों ने भूप की पत्नी गीता को गनप्वाइंट पर ले लिया और घर में रखी पांच हजार रुपए की नगदी समेत करीब पचास हजार रुपए का सामान साफ कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव झुंडी माफी निवासी चंद्रभान पुत्र गनेश अपने परिजनों के साथ कमरे में सोया हुआ था। रात में किसी समय चोरों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़ दिया और घर में रखी आठ हजार रुपए की नगदी समेत डेढ़ लाख रुपए का सामान साफ कर दिया। लूट की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।