फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   महिला से छेड़छाड़ के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा

महिला से छेड़छाड़ के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा

Mon, 07 Oct 2013 05:40 AM IST
Amroha
Amroha Updated Mon, 07 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो अलग-अलग मामलों में नौ लोगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक मामला महिला से छेड़छाड़ का है, जबकि एक मारपीट और पैसे लूटने का है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला बाइस सितंबर को अपने घेर में अकेली काम कर रही थी। इस दौरान गांव के ही तीन युवक पहुंच गए और छेड़छाड़ करने लगे। इस पर महिला ने शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मोमराज, सोनू और सरजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि कोतवाली क्षेत्र के गांव जयतौली निवासी इरशाद पुत्र शमशाद ने भी बाइस जुलाई को घर में घुसकर मारपीट करने, 22 हजार रुपए व कुंडल छीनने की गुहार कोर्ट में लगाई थी। जिस पर कोर्ट ने आदेश कर दिए। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सरफराज पुत्र फतेहमोहम्मद, अफजल पुत्र जमीर, फिरोज पुत्र कादर, गुलशन पुत्र फतेहमोहम्मद, आफताब व मुन्ने के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed