{"_id":"45-22542","slug":"Amroha-22542-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने बदमाशों को दबोच जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने बदमाशों को दबोच जमकर पीटा
Amroha
Updated Thu, 11 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव मलंगपुरा में पिछले कई दिनों से लूट के इरादे से आ रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पीछा कर दबोच लिया। कुछ बदमाश भागने में सफल हो गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाशों की जमकर पिटाई की। आसपास के गांव के ग्रामीण भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों को ले जाने लगी तो ग्रामीणों की उससे भी जमकर नोकझोंक हुई। एक दरोगा के साथ हाथापाई भी हुई। तीन दिन पूर्व बदमाशों ने पूर्व प्रधान काले सिंह के घर पर धावा बोलकर लूट की थी। उस दिन से ही ग्रामीण बदमाशों की फिराक में थे।
बिजनौर की सीमा से सटे हुए थाना क्षेत्र के गांव मलंगपुरा में पिछले कई दिन से बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में लगे हुए थे। तीन दिन पूर्व बदमाश पूर्व प्रधान काले सिंह के घर में महिलाओं को बंधक बनाकर ज्वैलरी लूट कर ले गए थे। उसके बाद भी बदमाश क्षेत्र में दिखाई दे रहे थे। बुधवार की तड़के पहले से ही चौकस ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया। घेराबंदी देखकर बदमाश साथ जीप लेकर भागने लगे। 15-20 ग्रामीणों ने कई किलोमीटर तक पीछा कर दो बदमाश को दबोच लिया। बाकी बदमाश भागने में कामयाब हो गए। ग्रामीण बदमाशों को अपने गांव ले आए। सूचना पर आसपास के गांवों के तमाम लोग मलंगपुरा पहुंच गए। ग्रामीणों ने बदमाशों की जमकर ठुकाई की।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को बदमाशों को अपने कब्जे में लेने के लिए ग्रामीणों के जबर्दस्त विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बदमाशों को पुलिस की जीप से बाहर खींच लिया तथा जमकर पिटाई की। एक दरोगा के साथ हाथापाई किए जाने का भी आरोप है। पकड़े गए बदमाश बस्तौरा के सखावत पुत्र बद्दे तथा आसिफ बताए गए हैं। बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए दर्जनों की संख्या में ग्रामीण थाने में मौजूद थे।