{"_id":"45-21170","slug":"Amroha-21170-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर से रंगदारी मांगने वाला दामाद पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर से रंगदारी मांगने वाला दामाद पकड़ा
Amroha
Updated Mon, 06 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। ससुर से तीन लाख रुपए की रंगदारी मांगना दामाद को महंगा पड़ा गया। मोबाइल पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पर सर्विलांस की मद्द से जोया पहुंची मझोला पुलिस युवक को गिरफ्तार कर ले गई। हालांकि, डिडौली पुलिस ने पूरे मामले से अनभिज्ञता जताई है।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के नाईपुरा गांव निवासी युवक की शादी कुछ महीनों पूर्व जनपद मुरादाबाद अंतर्गत मझोला की युवती से हुई थी। ससुरालियों ने हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। लेकिन, युवक की नजर ससुर के कारोबार पर थी। कुछ दिन पूर्व पत्नी को मारपीट के घर से निकालने के बाद युवक ने ससुर को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
मोबाइल पर फोन कर तीन लाख रुपए न देने पर जान से मारने की धमकियां देने लगा। रोजाना अलग-अगल नंबर से आने वाली कॉल से तंग आकर ससुर ने दामाद के खिलाफ मझोला थाने में तहरीर दी थी। रविवार को मोबाइल ट्रेस करती हुई मझौला पुलिस कस्बे आई और सड़क पर घूमते हुए युवक को अरेस्ट कर लिया। तलाशी में दो मोबाइल व पर्स से दस सिम मिले।