फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   साढे़ सोलह करोड़ की वसूली बनी चुनौती

साढे़ सोलह करोड़ की वसूली बनी चुनौती

Tue, 05 Mar 2013 05:31 AM IST
Amroha
Amroha Updated Tue, 05 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बिजली महकमे को छब्बीस दिन में सोलह करोड़ चालीस लाख की वसूली का टारगेट पार करना चुनौती भरा है। उधर, लखनऊ ने हर हाल में टारगेट पार करने के निर्देश महकमे को दिए हैं।
विज्ञापन

अमरोहा डिवीजन में 68 हजार उपभोक्ता हैं। जिसमें करीब पचास हजार उपभोक्ताओं पर करीब 12 करोड़ का बकाया चला रहा है। बकाया वसूली को कई बार नोटिस दिया जा चुका है। बावजूद इसके वसूली नहीं हुई। उधर, वित्तीय वर्ष नजदीक आते ही निगम मुख्यालय ने महकमे पर शिकंजा कस दिया है। गौरतलब है वित्तीय वर्ष में अमरोहा डिवीजन को 54 करोड़ 19 लाख की वसूली का लक्ष्य दिया गया था। 31 मार्च तक लक्ष्य पार करना है। लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 38 करोड़, दस लाख की वसूली की गई है। लक्ष्य से महकमा 16 करोड़ 40 लाख पीछे चल रहा है। अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह समाधिया ने बताया कि लक्ष्यपूर्ति को लेकर कड़े कदम उठाए गए है। अवर अभियंताओं पर शिकंजा कसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed