{"_id":"45-19533","slug":"Amroha-19533-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए की थी विवाहिता हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए की थी विवाहिता हत्या
Amroha
Updated Thu, 21 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार रात पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला। जानकारी मिलते ही मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए और ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
थाना बछरायूं के गांव चौहड़पुर बगद निवासी नन्हें पुत्र अब्दुल अजीज ने करीब दो साल पहले अपनी बहन मेहशर जहां का विवाह कोतवाली क्षेत्र के गांव भदौरा निवासी मुबारिक पुत्र कलुवा के साथ किया था। मायके वालों का आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही ससुरालियों ने उसकी बहन को परेशान करना शुरू कर दिया। बहन के जब बेटा हुआ, तो सुसराल वालों ने एक बाइक और पचास हजार रुपए की मांग की थी। आरोप है कि उसके बहनोई के गांव की ही एक और महिला से भी संबंध हैं। दहेज न देने पर ही मंगलवार की रात में मेहशर जहां की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति मुबारिक, नन्हीं पत्नी इकबाल और इकबाल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।