फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   तिगरी में राशन की दुकानों पर मिलेगा दूध

तिगरी में राशन की दुकानों पर मिलेगा दूध

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Amroha
Amroha Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा। राशन की दुकानों पर भी अब दूध मिलेगा। पूर्ति विभाग ने तिगरी मेले में श्रद्धालुओं को दूध मुहैया कराने के लिए योजना तैयार की है। मेले में लगने वाली राशन की दुकानों पर दूध की बिक्री का प्रस्ताव शासन को भेजा है। श्रद्धालुओं को सस्ते दामों में दूध मिलेगा।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को लेकर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। तिगरी धाम पर श्रद्धालुओं ने अपना डेरा डालना शुरू कर दिया है। 28 नवंबर को पूर्णिमा का स्नान होगा। लिहाजा प्रशासन ने भी मेले में डेरा डाल लिया है। उधर पूर्ति विभाग अब मिट्टी के तेल के साथ अब दूध का भी वितरण करेंगे। मेले में लगने सस्ते गल्ले की दुकानों पर श्रद्धालुओं को दूध मुहैया कराने की योजना तैयार की है। महकमे ने दूध की बिक्री के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। दरअसल पूर्ति विभाग द्वारा मेले में रोशनी करने के लिए श्रद्धालुओं को मिट्टी के तेल का वितरण किया जाएगा। प्रत्येक परिवार को एक लीटर तेल दिया जाएगा। विभाग ने इसके लिए मेले में 11 दुकानें भी आवंटित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed