{"_id":"45-17599","slug":"Amroha-17599-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटेगा चबूतरा, कटेंगी पेड़ों की शाखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटेगा चबूतरा, कटेंगी पेड़ों की शाखाएं
Amroha
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा/जोया। पुलिस प्रशासन पखवाड़े बाद पतेई खालसा में चल रहे मुहर्रम के ताजिया निकालने के रास्ते को लेकर खड़े गतिरोध को खत्म कराने में कामयाब हो गया है। हालांकि सहमति जिद पर अड़े पक्ष के प्रस्ताव पर ही बन सकी है। तय हुआ है कि मकान के आगे से चबूतरा हटाने व कुट्टी काटने की मशीन उखाड़ी जाएगी और पेड़ की शाखाएं भी छटेंगी।
अति संवेदनशील गांव पतेई खालसा में जाहिद के घर से तीन हिस्सों में जुलूस स्थल जामा मसजिद तक जाता है। इस बार ताजिया निकालने के लिए रास्ते को लेकर विवाद हो गया। इस वर्ग के लोग दूसरे संप्रदाय के घरों के सामने से ताजिया ले जाने की जिद पर अड़े थे। मांग थी कि ग्राम समाज की जमीन पर बना चबूतरा तोड़कर रास्ता दिया जाए। हालांकि कशमकश में पड़े पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने सामने स्थित मंडीस्थल की छत हटवाकर दोनों ओर मिट्टी का भराव करा दिया। जिस पर भी एक पक्ष राजी नहीं हुआ।
मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने व राजनीतिक रंग लेता देख प्रशासन हरकत में आ गया। रविवार को मौके पर पहुंचे डीएम व एसपी से भी लोगों की तकरार हो गई। वार्ता छोड़कर चले जाने पर डीएम ने बीडीओ को मध्यस्थता में लगाया। मंगलवार को कामयाबी मिली और डिडौली कोतवाली में बैठकर तय हो गया कि मंडीस्थल के बराबर में नाला बनेगा, वीर सिंह के मकान के सामने चबूतरा व चारा काटने की मशीन हटाई जाएगी और पुराने खड़े पेड़ों का छटान भी कराया जाएगा।