{"_id":"45-16302","slug":"Amroha-16302-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैयाजनगर में पुलिस कार्रवाई के बाद टकराव बढ़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैयाजनगर में पुलिस कार्रवाई के बाद टकराव बढ़ा
Amroha
Updated Thu, 04 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा/जोया। रजबपुर थाना क्षेत्र के कई गांव में मामूली विवाद के बाद उपजा सांप्रदायिक तनाव पुलिस प्रशासन का सिरदर्द बन गया। एक वर्ग द्वारा बस से उतारकर पीटे जाने से दूसरे वर्ग के लोग भड़क उठे। डीएम व एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और रात में किसी तरह हालात काबू में कर लिए। इस बीच एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी पर दूसरे संप्रदाय के लोग भड़क उठे। मोरचेबंदी और गुस्साई महिलाओं के सड़कों पर उतरते ही टकराव बढ़ने लगा। जिसपर अतरासी और आसपास के गांव में कई थानों का फोर्स तैनात कर दिया गया। अफसर और खुफिया तंत्र स्थिति पर पैनी नजर रखे है।
बताते चलें कि फैयाजनगर के युवक की साइकिल टकराने पर अतरासी के युवकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। जिस पर फैयाजनगर के लोग भड़क उठे। मामला इस कदर तूल पकड़ा कि दो वर्गों में टकराव पैदा हने लगा। किसी तरह मंगलवार की शाम पुलिस ने मध्यस्थता करा मामला रफा-दफा कराया। किंतु रात में ही फैयाजनगर के पास बस रोककर मारपीट की घटना ने हालात बिगाड़ दिए। बावनखेड़ी के सत्तार ने आशीष व कपिल उनके समेत 15-20 अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
हालात उस वक्त बिगड़े जब पुलिस ने तड़के धनवीर पुत्र लल्लू को उठा लिया। इससे भड़कीं महिलाएं सड़कों पर उतर आई। हसनपुर मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश हुई। फोर्स बुला लिया गया। दिनभर हालात तनावपूर्ण रहे। लेकिन पुलिस की सजगता से स्थिति काबू में रही। हालांकि देर रात तक क्षेत्र के तीन-चार गांवों में फोर्स तैनात था। पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराज थे।