फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ग्राम प्रधान ईशापुर शर्की के अधिकार सीज

ग्राम प्रधान ईशापुर शर्की के अधिकार सीज

Fri, 28 Sep 2012 12:00 PM IST
Amroha
Amroha Updated Fri, 28 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हसनपुर। आखिरकार ग्राम प्रधान ईशापुर शर्की पर गाज गिर ही गई। कई बार ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की थी, जिसकी जांच भी कराई गई। दूसरी पंचायत में मनरेगा मजदूर के खाते में बिना काम के ही धनराशि भेज दी। जिसका दोषी मानते हुए डीएम ने ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। ग्राम पंचायत के कार्य कराने के लिए तीन सदस्यीय टीम का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन

हसनपुर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत ईशापुर शर्की की ग्राम प्रधान रजनी पर विकास कार्यों में लापरवाही करने जैसे आरोप लगे थे। ग्रामीणों ने इनकी शिकायत भी की। ग्राम प्रधान ने दूसरी ग्राम पंचायत झुंडी माफी के तहत आने वाले ग्राम पीपली वक्काल में स्थित तालाब पर काम कराया, जबकि कार्य स्थल की परिसीमाओं की जानकारी के बाद भी विकास कार्य हुआ। इसके अलावा मनरेगा मजदूर विपिन कुमार और जागेंद्र सिंह के बैंक खाते में 400 और 9000 रुपये की धनराशि प्रेषित कर दी, जबकि इन्होंने काम किया ही नहीं। दोषी मानते हुए डीएम ने ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए। विकास कार्यों के संचालन को किरन देवी, ब्रह्मपाल और श्रीचंद की एक कमेटी बनाई है। अधिकारी सीज होने की पुष्टि सहायक विकास अधिकारी पंचायत नौबत सिंह ने की है। उधर अमरोहा के मऊमय चक के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था। साथ ही मनरेगा मजदूरों का हक मारने और फर्जी तरीके से उनके नाम की मजदूरी निकालने का आरोप लगाते हुए सीडीओ से मामले की शिकायत की थी। सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ को जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है। मजदूरों का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा योजना के तहत कागजों में विकास कार्य कराए हैं। ग्राम पंचायत में कोई भी विकास कार्य नहीं कराए गए। मजदूरों के नाम पर फर्जी तरीके से उनकी मजदूरी भी निकाल ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed