फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   aap allegation on bjp and congress in uttarakhand

भाजपा-कांग्रेस ने देवभूमि को बनाया दलाल भूमि : नौटियाल

Sun, 20 Mar 2016 12:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 20 Mar 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
aap allegation on bjp and congress in uttarakhand
अनूप नौटियाल - फोटो : file photo

उत्तराखंड बड़े राजनीतिक संकट के दौर से गुजर रहा है। अभी किसी को नहीं पता है कि प्रदेश की राजनीति का भविष्य क्या होगा?

विज्ञापन


ऐसे में आम आदमी पार्टी के प्रदेश समिति के अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने भाजपा और कांग्रेस पर सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों पार्टियां प्रदेश की जनता को लूटने में लगी हैं। आप ने दोनों पार्टियों के विरोध में रविवार से आंदोलन करने का फैसला किया है।

शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में आम आदमी पार्टी (आप) के अनूप नौटियाल ने कहा कि प्रदेश में जो राजनीतिक गतिरोध उत्पन्न हुआ है, इसकी पटकथा भाजपा ने पहले ही तैयार कर ली थी। आरोप लगाया कि इस पटकथा को तैयार करने के लिए विधायकों से भाजपा ने मोटी डील की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घोड़ा प्रकरण सिर्फ भाजपा का पब्लिक स्टंट है। दो साल पूर्व भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन, हरक सिंह रावत आदि को कटघरे में खड़ा किया था, लेकिन आज अब यही लोग भाजपा के पाले में आ गये हैं। इसी से साबित होता है कि दोनों पार्टियों ने देवभूमि को दलाल भूमि बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार भू-माफिया को संरक्षण दे रही है, जिसकी वजह से प्रदेश में इनका राज है। इस दौरान श्रीचंद्र बोस, श्याम बाबू पांडेय, पूजा भल्ला अरोड़ा, राजेश बहुगुणा, सुदेश कुमार, दिनेश बड़ोला, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed