{"_id":"75b6375c-9c0b-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"young-woman-raped-by-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली दवा खिलाकर डाक्टर करता था रेप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली दवा खिलाकर डाक्टर करता था रेप
बागपत/ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2013 08:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत कोतवाली क्षेत्र में एक प्राइवेट चिकित्सक ने महिला को नशीली दवाई खिलाकर उसके साथ 15 दिन तक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़िता मुजफ्फरनगर की रहने वाली है और बागपत में कास्मेटिक सामान बेचने का काम करती है। पुलिस में दी गई तहरीर के मुताबिक मार्च माह के पहले सप्ताह में उसकी मुलाकात गौरीपुर में प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सक से हुई। वह खेकड़ा का रहने वाला है।
चिकित्सक डॉ. लवकांत शर्मा उर्फ लल्लू ने उसे घर पर काम करने के लिए सात हजार रुपए प्रति माह के हिसाब से रख लिया। 16 मार्च की रात को चिकित्सक ने उसे नशीली दवाई खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
उसके बाद 15 दिन तक कमरे में बंधक बनाकर उसकी आबरू लूटता रहा। इतना ही नहीं उस पर धूम्रपान करने का भी दबाव बनाया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़िता ने सोमवार की शाम कोतवाली पर तहरीर दी। पुलिस ने महिला का मंगलवार को सीएचसी पर मेडिकल कराया। पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को हिरासत में ले लिया।