{"_id":"40f02b3c-b5be-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"young-girls-sold","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों को लाई थी घुमाने, पर ये क्या कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों को लाई थी घुमाने, पर ये क्या कर दिया
मीरगंज/ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2013 09:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता से घुमाने के बहाने लाई गई 10 नाबालिग लड़कियों को एक महिला मीरगंज के गांव में अपने गैंग के लोगों को बेच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को इस रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चुरई दलपतपुर में 30-30 हजार रुपये में बेची गई दो नाबालिग बहनों को बरामद कर लिया।
एक महिला समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर बाकी छात्राओं की तलाश की जा रही है।
रविवार को दिन में तीन बजे थाना मीरगंज के हल्दी खुर्द गांव के पास खेतों की सिंचाई कर रहे किसानों ने 13 वर्ष की एक लड़की को बदहवास हालत में भटकते देखा।
मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग भी उसके पीछे आ रहे थे। किसान लड़की की ओर बढ़े तो बाइक सवार तीनों लोग वापस भाग निकले।
लड़की ने गांव वालों को बताया कि वह ग्राम नीमतला, थाना भुर्ज, कोलकाता की रहने वाली है। कोलकाता की सुमन नाम की एक महिला की मदद से चुरई दलपतपुर गांव के कुछ लोग उसे, उसकी 10 वर्षीया छोटी बहन समेत 10 नाबालिग लड़कियों को घुमाने के बहाने से स्कूल से यहां ले आए।
लड़की ने बताया कि उसे और उसकी बहन को 30-30 हजार रुपये में गांव के कल्लू पुत्र सोहन लाल को बेचा गया। अन्य लड़कियों को भी बेचने की योजना है।
लड़की के मुताबिक वह किसी तरह कल्लू की निगाह बचाकर निकल आई और भटकती हुई हल्दी खुर्द के जंगल में पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता की निशानदेही पर हल्दी खुर्द गांव के जहांगीर की पत्नी रेशमा को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पीड़िता की छोटी बहन को भी कल्लू के घर से बरामद कर लिया। पुलिस ने जहांगीर और कल्लू को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक जहांगीर पकड़े जाने के डर से ही पीड़िता की छोटी बहन को कल्लू के घर छोड़ आया था। सूचना पर एसपी क्राइम डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ मीरगंज पहुंच मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
-मीरगंज में मानव तस्करी का मामला पता चला है। कोलकता के स्कूल से कुछ छात्राओं को बहला फुसलाकर लाया गया था। उनमें से दो बहनों को बरामद कर लिया गया है। बाकी लड़कियों की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
- अतुल शर्मा, एसपी देहात