फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Yamuna Expressway Incident, Here wife gave birth to daughter, that time husband died in hospital

यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा : इधर पत्नी ने दिया बेटी को जन्म, उधर पति ने तोड़ा दम

Sun, 28 Oct 2018 04:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 28 Oct 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
Yamuna Expressway Incident, Here wife gave birth to daughter, that time husband died in hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर
शुक्रवार की देर रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसा कुछ परिवारों को ऐसा दर्द दे गया है, जो शायद जिंदगी भर इन परिवारों को टीस देता रहेगा। औरैया निवासी आलोक की पत्नी ने मध्यरात्रि करीब दो बजे बेटी को जन्म दिया, उसी समय हादसे में घायल आलोक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


आलोक पुत्र दिनेश पांडे निवासी औरेया अपने भाई आशीष के साथ नोएडा के सेक्टर 37 में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। करवाचौथ पर वह अपने वॉल्वो बस से अपने गांव लौट रहे थे। आलोक की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने कानपुर महानगर के आरसी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, जहां शुक्रवार को मध्यरात्रि करीब दो बजे उन्होंने बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन


इधर यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में घायल आलोक की ठीक उसी समय मौत हो गई। जन्म लेने वाली नवजात को अपने पिता का चेहरा और पिता की गोद तक नसीब न हुई। उनकी मौत की खबर उनके घर पहुंची तो पत्नी बेहोश हो गई। बेटी के जन्म की खुशियां काफूर हो गईं। घबड़ाए परिजन रोते-बिलखते हुए भागते हुए कैलाश हास्पिटल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करवाचौथ पर विधवा हुई योगेश की पत्नी
फिरोजाबाद जनपद के मर्सियाना थाना क्षेत्र के गांव दतावली निवासी योगेश और प्रदीप पुत्रगण राजेंद्र की चार पहले ही लाले का नगला एतमादपुर आगरा में हुई थी। करवाचौथ पर दोनों भाई घर लौट रहे थे। उधर घर पर उनकी पत्नियां करवाचौथ के व्रत की पूरी तैयारी कर इस उम्मीद में सोई थीं कि सुबह आंख खुलेगी तो उनके पति आंखों के सामने होंगे। पर नियति को कुछ और ही मंजूर था।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर वॉल्वो बस के ट्रक से टकराने पर योगेश की जहां मौत हो गई, वहीं प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रदीप को आगरा रेफर किया गया है। योगेश की पत्नी के हाथों पर सजी मेहंदी का रंग फीका पड़ गया था। रो रोकर उसका बुरा हाल था। उधर प्रदीप की पत्नी भी पति के गंभीर रूप से घायल होने और बहनोई की मौत से बदहवास थी। पूरे परिवार की हालत खराब थी। 

चारों तरफ मची थी चीख पुकार
शुक्रवार को मध्यरात्रि यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे के बाद वॉल्वो बस सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई थी। घायलों का शोर और बचाने की गुहार दूर तक सुनाई पड़ रही थी। यह आवाजें सुनकर तमाम ग्रामीण नींद से जगकर भागते हुए मौके पर पहुंच गए थे। टार्च की रोशनी में वह फंसे हुए घायलों को बस से निकलने में मदद कर रहे थे। जो घायल स्वयं से बस से बाहर आ चुके थे, वह भी चोट के दर्द से जमीन पर पड़े कराह रहे थे और जल्द अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगा रहे थे। 

बताते हैं कि वॉल्वो बस संख्या यूपी78 डीएन- 6300 शुक्रवार की रात आनंद विहार दिल्ली से कानपुर के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर प्वाइंट 56 पर ओवरटेक करते समय साइड से बस ट्रक से भिड़ी जिसके बाद दोनों वाहन रेलिंग तोड़ते हुए हाइवे के किनारे पलट गए।


हादसे की सूचना पर टप्पल के साथ ही खैर व पिसावा थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया था। क्षेत्राधिकारी खैर भी मौके पर पहुंच गए। शनिवार को भी पूरे दिन लोगों की मौके पर आवाजाही रही। हादसे की खबर पर परिजन कैलाश हास्पिटल नोएडा पहुंचे, आसपास गांवों के लोग हादसा स्थल पर पहुंचकर वाहनों को देखते रहे। पलटी हुई बस का काफी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed