फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   world bank to provide financial assitance for second phase irrigation project

16 जिलों के किसानों को मिलेगा विश्व बैंक का 'अमृत'

Fri, 22 Feb 2013 01:05 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Fri, 22 Feb 2013 01:05 PM IST
विज्ञापन
world bank to provide financial assitance for second phase irrigation project

सूबे के 16 जिलों में नई सिंचाई परियोजनाएं शुरू करने के लिए विश्व बैंक ने 2,835 करोड़ रुपये देने की मंजूरी दे दी है। सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव के साथ गुरुवार को सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता कार्यालय सभागार में हुई विश्व बैंक प्रतिनिधियों की बैठक में परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि विश्व बैंक पोषित सिंचाई परियोजना के द्वितीय चरण का काम अप्रैल 2013 से शुरू कर दिया जाएगा। नई परियोजनाओं से प्रदेश के 16 जिले लाभान्वित होंगे। 2,835 करोड़ रुपये की प्रस्तावित परियोजना से 16 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के किसानों को आधुनिक सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


बैठक में विश्व बैंक के प्रतिनिधि विस्टन यू ने परियोजना के द्वितीय चरण शुरू करने से पहले दो महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन विश्व बैंक के सहयोग से कराने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में उत्तर प्रदेश तथा यूनाइटेट स्टेट के अधिकारियों की आपसी सहमति के साथ नवीन तकनीकी का प्रयोग किया जाएगा। विश्व बैंक परियोजना के लिए 3,500 करोड़ रुपये देने पर सहमत है। लेकिन प्रथम चरण में 2,835 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई तकनीक का प्रयोग
सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने प्रतिनिधियों को बताया कि नये प्रोजेक्ट की उत्तर प्रदेश में बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंचाई के क्षेत्र में काफी काम किया जाना बाकी है। नई तकनीक के प्रयोग से विश्व में एक नया संदेश जाएगा। शिवपाल ने कहा कि प्रस्तावित परियोजना के लिए अमेरिकी सरकार से भी सहयोग लिया जाएगा।


उन्होंने विभागीय अधिकारियों को बुन्देलखण्ड में पानी की समस्या दूर करने पर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। विश्व बैंक के प्रतिनिधि विस्टन यू, अंजू गौण एवं राजगोपाल को सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव दीपक सिंघल ने विभाग द्वारा तैयार परियोजना के बारे में विस्तार से बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed