{"_id":"974a8620-7104-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"worker-suspended-who-put-disputed-banner-of-sonia-and-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया-राहुल का विवादित बैनर लगाने वाला कार्यकर्ता निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया-राहुल का विवादित बैनर लगाने वाला कार्यकर्ता निलंबित
इलाहाबाद/ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2013 02:28 PM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी और राहुल गांधी की विवादित होर्डिंग लगाने के मामले में कांग्रेस नेता अभय अवस्थी को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। उन्हें नोटिस भेजकर जवाब भी मांगा गया है। यह कार्रवाई जोनल अध्यक्ष विवेक सिंह की स्वीकृति के बाद शहर अध्यक्ष श्यामकृष्ण पांडेय ने की।
विज्ञापन
अभय ने सोनिया गांधी को झांसी की रानी तथा राहुल गांधी भगवान नीलकंठ के रूप में दिखाते हुए होर्डिंग लगा दी। इसको लेकर पार्टी की चौतरफा निंदा हो रही है। अभय इससे पहले भी इन नेताओं की विवादित होर्डिंग लगा चुके हैं।
विज्ञापन
श्यामकृष्ण ने बताया कि अभय के इस कृत्य से पार्टी तथा इन नेताओं की छवि को आघात पहुंचा है। इसके लिए उन्हें पार्टी से निष्कासित भी किया जा सकता था लेकिन नेताओं ने उन्हें भी बोलने का मौका दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि श्रीशचंद्र दुबे नगर निगम चुनाव में पार्टी से बगावत करके पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई करने का मतलब नहीं था। इसके विपरीत अभय का कहना है कि महाकुंभ में विहिप गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को महिमंडित कर रहा है।
इसलिए उन्होंने राहुल गांधी को राजनीति का जहर पीने वाले नीलकंठ भगवान के रूप में दिखाया। सोनिया गांधी को झांसी की रानी दिखाने वाले होर्डिंग से उनका कोई लेना देना है। अभय ने कहा कि नोटिस मिलने के बाद जवाब देंगे।