फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   woman raped by men in uttar pradesh

कव्वाली सुनने गई युवती को अगवाकर गैंगरेप

Sat, 27 Apr 2013 12:35 AM IST
बरसठी (जौनपुर)/ब्यूरो
बरसठी (जौनपुर)/ब्यूरो Updated Sat, 27 Apr 2013 12:35 AM IST
विज्ञापन
woman raped by men in uttar pradesh

कव्वाली सुनने गई एक युवती को दो युवकों ने अगवा कर उसकी अस्मत को तार-तार कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जौनपुर जिले की युवती अपनी मां और बुआ के साथ सहरमा गांव में आयोजित उर्स में शामिल होने गई थी। गुरुवार रात करीब नौ बजे कव्वाली शुरू हुई तो सभी उसमें शामिल थीं। रात करीब दस बजे युवती लघुशंका के लिए खेत की ओर गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि पहले से ही घात लगाए युवती के गांव के दो युवक उसे मुंह दबाकर बाइक से उठा ले गए। कुछ दूर स्थित रेलवे क्रासिंग के पास उसके साथ दुराचार किया। बलात्कार के बाद दोनों वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जब युवती काफी देर तक कव्वाली में नहीं लौटी तो उसकी मां और बुआ ने खोजना शुरू किया। पहले मेले में खोजा लेकिन जब वह नहीं मिली तो दोनों घर लौट आईं। तब तक युवती घर नहीं पहुंची थी।


कुछ देर बाद युवती घर पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। रात 12 बजे परिवार के लोग युवती को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर लेकर तुरंत कार्रवाई शुरू की।

युवती ने बताया कि उसके गांव के शेष बहादुर यादव उर्फ नागे तथा नामवर यादव ने उसके साथ दुराचार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed