फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   woman gang raped in amroha

दबंगों ने गैंगरेप पीड़िता के परिवार को किया कैद

Thu, 24 Jan 2013 09:47 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 24 Jan 2013 09:47 AM IST
विज्ञापन
woman gang raped in amroha

केंद्र और राज्य सरकारें महिलाओं, किशोरियों और बच्चियों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बना रही है लेकिन आपराधिक प्रकृति के लोगों में रत्ती भर भी खौफ पैदा नहीं हो रहा है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप, आठ साल की लड़की से दुष्कर्म करने और एक महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है।   

विज्ञापन


बंधक बनाकर गैंगरेप
अमरोहा जिले के डिडौली क्षेत्र में मुफलिसी के दिन गुजार रहे एक परिवार की इज्जत सात दिन पहले तार-तार हो गई। गांव के ही कुछ युवकों ने हथियारों से डराते धमकाते हुए एक बेटी को रास्ते से उठा ले गए। फिर, एक घर में बंधक बनाने के बाद उसे हवस का शिकार बनाया। युवती जैसे-तैसे उनके चंगुल से आजाद होकर घर पहुंची और आपबीती सुनाई तो परिजन सन्न रह गए।
विज्ञापन


परिवार को किया कैद
उन्होंने आरोपियों के घर हंगामा खड़ा कर दिया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। बल्कि आरोपियों के हमले पर उन्हें उल्टे पांव जान बचाकर भागना पड़ा। इतना ही नहीं, इसके बाद से आरोपियों ने पीड़ित परिवार को घर में कैद कर रखा है। पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पंचायत में पूरे मामल को लेकर सुलह करने का भी उन पर दबाव डाला जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ साल की लड़की से दुष्कर्म
गाजीपुर क्षेत्र में बुधवार की देर शाम एक बालिका मोमबत्ती खरीदने के लिए बाजार गई थी। आधे घंटे के बाद भी जब वह घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इस बीच बालिका रोते हुए आते दिखाई दी। वह पूरी तरह से बदहवास थी। पूछे जाने पर बालिका ने बताया कि रास्ते में एक युवक ने उसे धर-दबोचा और एक झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया।

पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को वाकये की जानकारी दी। पुलिस बालिका को तत्काल नंदगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई। डाक्टरों के मुताबिक उसे रक्तस्राव हो रहा था। उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि बालिका के साथ दुष्कर्म होने की सूचना उसके परिजनों द्वारा मिली है। पहले उसका उपचार कराया जाएगा। बाद में पुलिस उसका मेडिकल कराएगी। यदि रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि हुई तो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।

महिला की गला घोंटकर हत्या
मेरठ के नई बस्ती में लुटेरों ने एक घर में घुसकर 30 वर्षीय महिला की नाड़े से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसका शव नग्नावस्था में मिला, जिसपर पुलिस को उसके साथ गैंगरेप की आशंका है। पुलिस के अनुसार महिला के पति और दो बच्चे घर में नहीं थे। बेटी और बेटा स्कूल गए थे, जबकि पति परतापुर बाईपास स्थित एक स्कूल में काम करने गया था।  

दोपहर डेढ़ बजे बेटी स्कूल से घर पहुंची तो दरवाजा बाहर से बंद था। दरवाजा खोलकर वह अंदर पहुंची तो वहां शराब की बदबू फैली थी। बेटी ने मां के गले में लिपटा नाड़ा चाकू से काटा फिर पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। लोगों ने पति और पुलिस को फोन कर सूचना दी।


परिजनों ने बताया कि महिला के गले का हार, पाजेब, लोंग और घर में रखे 10 हजार रुपये गायब मिले हैं।  सीओ ब्रह्मपुरी डीपी सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। महिला के पति ने नशीला पदार्थ सूंघाकर लूटपाट के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed