फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   winter broke record of 112 years

सर्दी ने तोड़ा 112 सालों का रिकॉर्ड

Tue, 25 Dec 2012 09:40 AM IST
अमित कुलश्रेष्ठ/आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ/आगरा Updated Tue, 25 Dec 2012 09:40 AM IST
विज्ञापन
winter broke record of 112 years

हाड़ कंपाने वाली सर्दी के रिकॉर्ड में सोमवार ने अपना नाम शुमार करा लिया। अधिकतम तापमान केवल 10.7 डिग्री सेल्सियस रह गया। यह सूबे में सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही ताजनगरी में मौसम दर्ज करने की 1900 में शुरुआत से अब तक 112 सालों के इतिहास में सबसे सर्द दिन का रिकॉर्ड भी 24 दिसंबर 2012 के नाम रिकॉर्ड हो गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक घना कोहरा छाए रहने और जीरो विजिबिलिटी के आसार जताए हैं।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटी आई। पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। की हवा और पानी मानो बर्फ बन गए। सोमवार को 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट से अधिकतम तापमान महज 10.7 डिग्री पर आ गया, जो रविवार को 21.3 डिग्री था। सामान्य से यह 13 डिग्री कम रहा। महज 24 घंटे में 11 डिग्री की गिरावट ना केवल मौसम, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के लिहाज से भी खतरनाक है।
विज्ञापन


48 घंटे कोहरे की चादर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन बेहद घना कोहरा छाये रहने के आसार हैं। कोहरे में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रहेगी। बुधवार की रात के बाद से मौसम में तब्दीली दिखाई देगी। उत्तरी हवाओं के चलते बर्फीली हवाओं का सितम मैदानी इलाकों में बरकरार रहेगा। इस दौरान गलन बनी रहेगी और हवाओं की रफ्तार 8 से 9 किमी प्रति घंटा तक भी हो सकती है। इससे गलन और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूटा 112 सालों का रिकॉर्ड
1900 में मौसम दर्ज करने की शुरुआत से आगरा में बीते 112 सालों के इतिहास में दिसंबर के महीने में अब तक का सबसे ठंडा दिन सोमवार के नाम रहा। अधिकतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों में 24 दिसंबर 2012 का दिन रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इससे पहले अब तक का सबसे ठंडा दिन 31 दिसंबर 1989 और 26 दिसंबर 1992 को था, जब अधिकतम तापमान महज 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

सबसे सर्द दिन के ये हैं रिकॉर्ड
दिन ------- पारा
24 दिसंबर 2012 ------- 10.7
31 दिसंबर 1989 ------- 11.4
26 दिसंबर 1992 ------- 11.4

सबसे सर्द रात का रिकॉर्ड
दिन ------- पारा
27 दिसंबर 1961 ------- 0 डिग्री
25 दिसंबर 1973 ------- 0 डिग्री

सूबे में सबसे सर्द आगरा
शहर ------- अधिकतम ------- न्यूनतम
आगरा ------- 10.7 ------- 7.4
कानपुर ------- 10.8 ------- 9.4
लखनऊ ------- 11.6 ------- 9.2
बहराइच ------- 12.4 ------- 11
अलीगढ़ ------- 12.8 ------- 6.6
मेरठ ------- 12.9 ------- 6
वाराणसी ------- 13.8 ------- 10.2
मुरादाबाद ------- 14.5 ------- 7
गोरखपुर ------- 14.6 ------- 9.4
इलाहाबाद ------- 16.8 ------- 9.5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed