फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   will teach a lesson to sp 'goons', fumes mayawati

सत्ता में आते ही सपाई गुंडों को सबक सिखाएंगे: मायावती

Sun, 14 Apr 2013 10:39 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sun, 14 Apr 2013 10:39 PM IST
विज्ञापन
will teach a lesson to sp 'goons', fumes mayawati

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा और प्रदेश सरकार के खिलाफ तल्ख तेवर दिखाते हुए चेतावनी दी कि बसपा को सत्ता मिली तो कानून तोड़ने व दलितों को सताने वालों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि वे याद रखेंगे।

विज्ञापन


कानून व्यवस्था को पूरी तरह से चौपट करार देते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार के एक साल के कार्यकाल में ही जनता त्राहि-त्राहि करने लगी है। सपा के गुंडों, बदमाशों, अराजक तत्वों का राज चल रहा है।
विज्ञापन


डॉ. अंबेडकर की 122वीं जयंती के मौके पर गोमतीनगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर बसपा की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मायावती सपा सरकार पर जमकर बरसीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि बसपा ने जिन भूमिहीनों को सरकारी जमीन का पट्टा दिया था, सरकार बदलते ही सपाइयों ने उस पर कब्जा कर लिया, फसलें काट लीं। उन्होंने धमकाया कि आगे जब उनकी सरकार आएगी तो ऐसे लोगों को ऐसा तोड़ा जाएगा, ऐसा उल्टा किया जाएगा कि फिर भविष्य में सरकार बदलने पर वे ऐसा करने की बात सोच भी नहीं पाएंगे।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कहने पर जो गड़बड़ कर रहे है, उन पर भी उनकी नजर है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करूंगी। कार्यक्रम में उन्होंने दलितों, पिछड़ों और भूमिहीनों के साथ अन्याय, कानून-व्यवस्था और गरीब विरोधी आर्थिक नीतियों के नाम पर केंद्र की यूपीए सरकार और भाजपा पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा, बसपा को छोड़कर किसी भी सरकार ने दलितों, पिछड़ों, मुसलिमों को पूरा हक नहीं दिया। उन्होंने कानून-व्यवस्था के नाम पर दिल्ली सरकार को भी फेल करार दिया और कहा, दिल्ली और राजस्थान में कांग्रेस का राज है लेकिन बहू-बेटियां वहां भी सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस की राज्य सरकारें हों या भाजपा की, महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।

रातोंरात होर्डिंग्स उतरवा दिए
मायावती ने कहा कि पूरे देश में जब डॉ. अंबेडकर को पूजा जा रहा है, सम्मान हो रहा है, वहीं यूपी में बाबा साहब का अपमान किया जा रहा है। डॉ. अंबेडकर के होर्डिंग लगाने के लिए सपा सरकार से लिखित परमिशन लेनी पड़ी। जब सपा सरकार को पता चला कि यहां बड़ी तादाद में लोग आ रहे हैं और दो-तीन किलोमीटर में होर्डिंग लग गई हैं तो उन्होंने रातोंरात होर्डिंग्स उतरवा दिए।


एक साल में सौ से ज्यादा सांप्रदायिक दंगे
मायावती ने कहा कि सपा सरकार के एक साल के कार्यकाल में 100 से ज्यादा सांप्रदायिक दंगे हो चुके हैं। इनमें तीन दर्जन गंभीर दंगे हुए जिनमें कई महानगरों में काफी समय तक कर्फ्यू की स्थिति रही। आज हिंदू हो या मुस्लिम सभी दुखी हैं, दहशत में हैं। मां-बहनें सुरक्षित नहीं हैं। दिन छुपने के बाद लोग मां-बहनों को घर से निकलने की इजाजत नहीं देते। बलात्कार तक के मुकदमे दर्ज नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed