फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Wife thrown at the door by husband

पत्नी के हाथ-पैर बांध मायके में दरवाजे पर फेंक गया पति

Sat, 24 Aug 2013 12:33 AM IST
सिकंदराबाद/ब्यूरो
सिकंदराबाद/ब्यूरो Updated Sat, 24 Aug 2013 12:33 AM IST
विज्ञापन
Wife thrown at the door by husband

लाख कोशिशों के बावजूद महिलाओं के साथ दरिंदगी के मामले कम नहीं हो रहे हैं। कई बार तो उनके साथ जानवरों से भी बुरा बर्ताव किया जाता है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक विवाहिता को पति और ससुराल वाले मारपीट के बाद उसके हाथ-पैर बांधकर मायके में फेंक गए।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, उसके पति ने उसे दोबारा ससुराल न भेजने की धमकी भी दी। घायल महिला का इलाज करवाकर परिजनों ने कोतवाली में पति समेत ससुरालवालों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इनायतगढ़ी निवासी विजय सिंह ने 22 फरवरी 2011 को अपनी बेटी चिंकी की शादी बागपत के खेकड़ा थाना स्थित बदरपुर गांव निवासी से की थी।


परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले चिंकी को परेशान करने लगे। चिंकी से बार-बार यही कहा जाता कि वह यहां रहने के लायक नहीं है। उसे भगाने के लिए कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई।

बुधवार रात को भी पति ने ससुरालियों के साथ चिंकी को मारा-पीटा फिर हाथ, पैर और मुंह बांधकर उसे मायके ले आए और दरवाजे पर फेंक दिया। आहट होने पर परिजनों ने जब दरवाजा खोला तो चिंकी जमीन पर पड़ी थी।

पास में खड़ा उसका पति ससुराल नहीं भेजने की धमकी देता हुआ वहां से चला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed