फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   wife husband parted because of asaram

आसाराम के सत्संग से बिखरा एक परिवार!

Sun, 13 Oct 2013 10:25 AM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Sun, 13 Oct 2013 10:25 AM IST
विज्ञापन
wife husband parted because of asaram

आसाराम पर शाहजहांपुर की बिटिया से दुराचार करने का ही आरोप नहीं है, बल्कि एक परिवार को तोड़ने का भी मामला सामने आया है। पिछले कई माह से पति से अलग होने के बाद अब पत्नी का आसाराम की कथित महिमा से मोह भंग हुआ है।

विज्ञापन


पत्नी शहर की बिटिया से हुए दुराचार से भी काफी आहत है और अब उनका आसाराम से मोह भंग भी हो चुका है।

ओसीएफ में काम करने वाले एक अधिकारी के परिवार में यह विघटन तब हुआ, जब बेटा-बेटी की शादी भी हो चुकी है। आसाराम के कारण परिवार में बिखराव का मामला सामने आने पर महिला से संपर्क साधा गया, तो उसने बताया कि उन्होंने बरेली में वर्ष 2001 में आसाराम से दीक्षा ली थी।
विज्ञापन


अब आसाराम की करतूतें सामने आने पर उनका मोह भंग हुआ है। आसाराम के कारनामे एक-एक कर दुनिया के सामने आ रहे हैं। पीड़ित बिटिया के परिवार को वह अपना दुख मानती हैं और उनके साथ खड़ी हैं। बिटिया का दुख-दर्द उनका दुख-दर्द है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब क्या होगा भविष्य

पत्नी तो अब परिवार में लौटना चाहती है, क्या उसकी यह इच्छा पूरी हो पाएगी। ऐसे कई सवाल सामने आ रहे हैं, मगर जवाब भविष्य के गर्भ में है।

एक सवाल के जवाब में महिला ने कहा कि उनके पति की शर्त थी कि वह आसाराम का पूजा पाठ छोड़ दें, तो उन्होंने अब आसाराम से मोह त्याग दिया है और वह सब कुछ छोड़ रही हैं। अब यदि उनका पति उन्हें सम्मान पूर्वक रखना चाहता है, तो वह साथ रहने को तैयार हैं।

बच्चों की खातिर वह पति की हर बात मानने को तैयार हैं। इधर, पति ने बताया कि उनकी पत्नी आसाराम की बेरोकटोक पूजा करती रहती थी, घर के कामकाज प्रभावित हो रहे थे। इससे उन्हें नफरत हो गई।


हालांकि पारिवारिक बातें तो और भी हैं, लेकिन पत्नी को छोड़ने की एक मुख्य वजह आसाराम ही थे। पत्नी को वापस बुलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले में सोचने के लिए उन्हें मौका मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed