{"_id":"e2fab3d98b1378e288db7d2cdb956ad2","slug":"warrant-against-up-former-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पूर्व मंत्री नंदी के खिलाफ वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पूर्व मंत्री नंदी के खिलाफ वारंट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sun, 06 Apr 2014 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद शहर संसदीय सीट से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के खिलाफ सीजेएम ने मारपीट के एक पुराने मामले में गैरजमानती वारंट जारी किया है। प्रकरण जुलाई 2006 का है।
विज्ञापन
नंदी के खिलाफ एक निजी चैनल के पत्रकार ने जान से मारने की धमकी देने और गाली गलौज करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की उनकी अदालत में उपस्थिति वांछित थी।
विज्ञापन
चैनल के रिपोर्टर सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आठ जुलाई 2006 को कोतवाली क्षेत्र में स्थित वैशाली होटल के पास दो गुटों में
विज्ञापन
मारपीट की सूचना मिलने पर वह कैमरा लेकर कवरेज के लिए गया था। वहां पर नंद गोपाल नंदी ने उसे तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले में नंदी ने हाईकोर्ट याचिका दाखिल कर गिरफ्तारी पर रोक का आदेश प्राप्त कर लिया था। पुलिस ने अगस्त 2006 में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। इसके बाद उनकी उपस्थिति अदालत में अनिवार्य थी। वारंट जारी होने के बाद भी जब नंदी उपस्थित नहीं हुए तो सीजेएम प्रीति श्रीवास्तव ने उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिया।