{"_id":"67efe3127bb40ba2ca07b5b0","slug":"waqf-amendment-bill-rld-state-general-secretary-shahzeb-rizvi-resigned-said-jayant-has-gone-astray-2025-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वक्फ संशोधन बिल: रालोद के प्रदेश महासचिव शाहजेब रिजवी ने दिया इस्तीफा, बोले- भटक गए हैं जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्फ संशोधन बिल: रालोद के प्रदेश महासचिव शाहजेब रिजवी ने दिया इस्तीफा, बोले- भटक गए हैं जयंत चौधरी
Fri, 04 Apr 2025 07:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 04 Apr 2025 07:18 PM IST
सार
शाहजेब रिजवी का कहना है कि रालोद के 10 विधायकों को बनाने में मुसलमानों का बड़ा योगदान है। मगर जब उनका साथ देने का वक्त आया तो जयंत चौधरी पीछे हट गए। इसका जवाब मुसलमान आने वाले चुनावों में देंगे।
विज्ञापन
जयंत चौधरी और शाहजेब रिजवी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव शाहजेब रिजवी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी पर वक्फ संशोधन बिल के मामले में मुसलमानों का साथ न देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शाहजेब रिजवी ने कहा कि पार्टी को मुसलमान मुख्यधारा में लेकर आए, लेकिन वक्फ संशोधन बिल को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने समर्थन दे दिया। जयंत चौधरी अब चौधरी चरण सिंह के दिखाए मार्ग से भटक गए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद के 10 विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि काफी संख्या में मुसलमानों ने वोट देकर उन्हें यहां तक भेजा है। इसी वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्ता में शामिल हैं। उन्हें मुसलमानों के लिए खड़ा होना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वक्फ संशोधन बिल दो समुदायों को बांटने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस फैसले से आहत होकर वे अपने पद से इस्तीफा देते हैं।