फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   victims of mujaffarpur riots

'नेता तब आए जब सब कुछ लुट चुका था'

Wed, 12 Mar 2014 02:37 PM IST
Updated Wed, 12 Mar 2014 02:37 PM IST
विज्ञापन
victims of mujaffarpur riots

दोपहर के बाद का समय है। उत्तर प्रदेश स्थित एक छोटा सा अस्थाई घर। यह घर सामान्य घरों से काफी अलग है।

विज्ञापन


42 वर्षीय रेहाना और सात लोगों का परिवार मिट्टी के कच्चे चूल्हे पर रात के लिए खाना बनाने में व्यस्त है। यह नजारा है पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक दंगा-राहत शिविर का।

उन्होंने मुझे पानी के लिए पूछा। उनकी आवाज में बेइंतिहा दर्द साफ झलक रहा था।

रेहाना कहती हैं, "हमें छह महीने पहले अपना घर घर छोडना पडा। उसके बाद से हम घूमंतू की तरह जी रहे हैं। घर छोडते समय हम केवल अपने बच्चों को ही ला पाए। अब हमारी कोई पहचान नहीं है और न ही इस पहचान का कोई प्रमाण। हमें अब तक कोई मदद नहीं मिली है।दंगा-राहत शिविर"
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में चार महीने रहने के बाद उनके पति अब वापस आ चुके हैं लेकिन उनके पास कोई रोजगार नहीं है।

बेघर और बेकाम

victims of mujaffarpur riots

रेहाना का गाँव इस दंगा राहत शिविर से ज्यादा दूर नहीं है। पिछले साल हुए दंगे में उनके पति बुरी तरह घायल हो गए थे। वो स्वस्थ तो हो गए लेकिन उन्हें मिस्त्री के काम के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया।

इस शिविर में 300 से ज्यादा परिवार अस्थाई घरों में रह रहे हैं।

रेहाना के परिवार जैसे इस शिविर और भी कई परिवार हैं जिनके लिए आम चुनाव ने विस्थापन की याद को ताजा कर दिया है। एक ऐसी याद जिसे वे बिल्कुल भुला देना चाहते हैं।

76 वर्षीय अख्तरान विधवा हैं। उनके परिवार में नौ लोग हैं। उनके दो बेटे बेरोजगार हैं। उनके घर को भी उनके पैतृक गाँव कुटबा में छह महीने पहले उपद्रवियों की भीड ने जला दिया था।

बदले में मुझे क्या मिला ?

अख्तरान कहती हैं, "मैंने दसियों लोक सभा चुनाव में वोट दिया है। इसके बदले में मुझे मिला क्या, दर बदर की ठोकर और निराशा। मैं क्यों वोट दूँ और कैसे दूँ जब मुझे मेरे घर से अपनी एक तस्वीर या कागजात भी नहीं लाने दिया गया।"

इस इलाके में अब से एक महीने से भी कम समय में आम चुनाव के लिए मतदान होने वाले हैं।

हालाँकि हजारों बेघर दंगा-पीडितों को आर्थिक मदद दी गई है। उन्हें नई जगह बसाया गया है। लेकिन अभी भी हजारों ऐसे हैं जिन्हें अपनी बारी का इंतजार है। आधिकारिक आंकडों के अनुसार दंगे की वजह से 50,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए थे।

उत्तर प्रदेश की सरकार और भारत का चुनाव आयोग कोशिश कर रहा है कि राहत शिविरों में रह रहे लोगों को किसी तरह का पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन

चुनाव पहचान पत्र

victims of mujaffarpur riots

इस जिले के जिलाधिकारी और इस संवेदनशील संसदीय क्षेत्र में मुख्य चुनाव अधिकारी कौशल राज शर्मा कहते हैं, "नौ मार्च, 2013 तक 3000 से ज्यादा लोगों को चुनाव पहचान पत्र दिया जा चुका है। नौ मार्च को मतदान सूची में नाम दर्ज कराने की आखिरी तारीख थी। खास बात यह कि इन लोगों को बिना किसी खास दस्तावेज के मतदान पहचान पत्र दिए गए।"

शर्मा कहते हैं, "हमने इन लोगों को समझाने की कोशिश की थी कि वे अपने गाँवों में वापस चले जाएँ। नतीजन 69 फीसदी लोग वापस जा चुके हैं। 40 फीसदी लोग अभी वापस नहीं जा पाए हैं।"

इसके बावजूद रेहाना जैसे कई पीडितों के पास अभी भी कोई पहचान पत्र नहीं है।

इनमें से कुछ लोगों ने एक खास नेता के खिलाफ अपनी नाराजगी खुल कर जाहिर की। इन लोगों ने तय किया है कि वो इस बार वोट नहीं देंगे।

वे तब आए जब हम सब कुछ खो चुके थे

victims of mujaffarpur riots

शिविर के पास ही स्थित सिसौली गाँव के निवासी अमन पर अज्ञात लोगों की भीड ने तब हमला किया जब वह खेतों में काम कर रहे थे।

जब वह अपना सरकारी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे तभी उनका परिवार इस शिविर में रहने के लिए चला आया था।

अमन कहते हैं, "हमें राजनेताओं पर कोई भरोसा नहीं रहा। वे हमें कोई मदद या भरोसा दिलाने में असफल रहे हैं।

वे तब आए जब हम सब कुछ खो चुके थे। मैं तो चुनाव पहचान पत्र के लिए आवेदन नहीं करने जा रहा।"

दशक का 'सबसे बडा' दंगा

victims of mujaffarpur riots

एक सरकारी पैनल की रिपोर्ट में कहा गया है कि कम से कम 12 बच्चों की, जिनकी उम्र 15 साल से कम थी, इन राहत शिविरों में मौत हो चुकी थी। इन शिविरों में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं और सफाई का अभाव है।

ये लोग उन हजारों में लोगों में हैं जो पिछले साल सितंबर में हुए साम्प्रदायिक दंगों में बेघर हुए थे।

कई लोग मानते हैं कि यह दंगा पिछले एक दशक में देश में हुआ सबसे बडा दंगा है।

भारतीय राज्यों में उत्तर प्रदेश की जनसंख्या सबसे अधिक ज्यादा है। साल 1992 में उग्र हिन्दुओं ने जब बाबरी मस्जिद तोड दी थी तो प्रदेश में व्यापक दंगे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed