{"_id":"60e0298ebb21463d355097ce","slug":"zila-panchayat-election-2021-jila-panchayat-member-arrived-in-mirzapur-to-vote-by-ambulance-proponent-of-samajwadi-party-candidate-in-ghazipur-voted-for-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं अध्यक्ष चुनावः मिर्जापुर में एंबुलेंस से मतदान के लिए पहुंची जिपं सदस्य, गाजीपुर में सपा प्रत्याशी के प्रस्तावक ने भाजपा को दिया वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं अध्यक्ष चुनावः मिर्जापुर में एंबुलेंस से मतदान के लिए पहुंची जिपं सदस्य, गाजीपुर में सपा प्रत्याशी के प्रस्तावक ने भाजपा को दिया वोट
Sat, 03 Jul 2021 02:40 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर/गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर/गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 03 Jul 2021 02:40 PM IST
सार
मिर्जापुर में हलिया वार्ड नंबर तीन से जिला पंचायत सदस्य अमरावती देवी एंबुलेंस से मतदान के लिए पहुंची। अमरावती देवी के पति केशव ने प्रशासन से अनुमति लेने के बाद उनकी जगह पर मतदान किया।
विज्ञापन
एंबुलेंस से मतदान के लिए पहुंची जिपं सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शनिवार सुबह 11 बजे से मतदान जारी है। इस दौरान पूर्वांचल के आठ जिलों में अलग-अलग नजारे नजर आए। कई जिलों में सपा और भाजपा के समर्थक आमने-सामने आ गए। मिर्जापुर में हलिया वार्ड नंबर तीन से जिला पंचायत सदस्य अमरावती देवी एंबुलेंस से मतदान के लिए पहुंची। वह बीमार हैं। उनके लिए व्हीलचेयर मंगाया गया। उससे वह मतदान केंद्र तक गईं। वहां अमरावती देवी के पति केशव ने उनकी तरफ से मतदान की अनुमति मांगी। जांच पड़ताल के बाद उन्हें अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन
इधर, गाजीपुर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में खेल हो गया। बताया जा रहा है कि सपा प्रत्याशी कुसुमलता के प्रस्तावक महेश यादव ने भाजपा उम्मीदवार सपना सिंह को वोट कर दिया। सोनभद्र और बलिया में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर खासी गहमागहमी है। मतदान केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में दोनों दलों के समर्थक डटे हैं।
विज्ञापन
दोपहर ढाई बजे तक पूर्वांचल के आठ जिलों भदोही,चंदौली, बलिया,गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, सोनभद्र और मिर्जापुर में 90 फीसदी से ज्यादा सदस्य मतदान कर चुके हैं। जौनपुर जिले से बड़े उलटफेर की खबर है। बता दें कि जौनपुर और सोनभद्र जिले में एनडीए की सहयोगी अपना दल एस के प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन