फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Zero purchases in the division on the first day, a plan is ready to deal with the sack crisis

Varanasi News: पहले दिन मंडल में खरीद शून्य, बोरी संकट से निपटने का प्लान तैयार

Tue, 31 Mar 2026 02:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Zero purchases in the division on the first day, a plan is ready to deal with the sack crisis
रबी विपणन वर्ष 2026–27 के तहत सोमवार से गेहूं खरीद शुरू हो गई लेकिन पहले दिन वाराणसी मंडल में एक भी केंद्र पर खरीद नहीं हो सकी। हालांकि, विभाग ने सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। खाद और रसद विभाग के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रदीप कुशवाहा ने बताया कि कुल 29 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 24 स्थायी और 5 मोबाइल केंद्र हैं। मोबाइल केंद्रों के जरिये दूरदराज के किसानों तक पहुंच बनाकर उन्हें नजदीक ही गेहूं बेचने की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल तय किया है जो पिछले साल से ज्यादा है। किसानों को उतराई, छनाई और सफाई के लिए 20 रुपये प्रति कुंतल अतिरिक्त भी दिए जाएंगे। पिछले वर्ष 2025–26 में वाराणसी मंडल में गेहूं खरीद का प्रदर्शन संतोषजनक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed