फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Zero admissions Acharya Sahitya and three in Acharya Vyakaran 90% seats vacant many courses before spot

BHU: आचार्य साहित्य में जीरो, आचार्य व्याकरण में तीन एडमिशन; कई पाठ्यक्रमों में 90 फीसदी सीटें खालीं

Sat, 10 Aug 2024 05:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 10 Aug 2024 05:52 PM IST
सार

Varanasi News: रोजगारपरक कोर्स की तलाश में आगे बढ़ रहे युवाओं को इन पाठ्यक्रमों में भविष्य के समुचित अवसर नहीं दिख रहे। बीएचयू के परीक्षा नियंता प्रो. एनके मिश्र का कहना है कि आजकल के युवा ऐसे पाठ्यक्रमों की ओर ज्यादा मुखातिब हो रहे हैं, जिनमें जल्द रोजगार के मौके मिल जाएं। हालांकि, सभी पाठ्यक्रमों में उनकी उपयोगिता के हिसाब से ही रोजगार के अवसर हैं।

विज्ञापन
Zero admissions Acharya Sahitya and three in Acharya Vyakaran 90% seats vacant many courses before spot
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के साहित्य विभाग के आचार्य साहित्य पाठ्यक्रम में 62 सीटें हैं, लेकिन स्पॉट राउंड के पहले तक इनमें से एक भी सीट पर दाखिला नहीं हो पाया। इसी तरह व्याकरण डिपार्टमेंट के पाठ्यक्रम आचार्य व्याकरण में 62 में से 59 सीटें खाली रह गईं। 

विज्ञापन


महज तीन सीटों पर दाखिला हुआ। ये दो कोर्स तो बानगी हैं, बीएचयू में कई ऐसे पाठ्यक्रम हैं, जहां एडमिशन न के बराबर हुए हैं। कुछ पाठ्यक्रमों में 90 फीसदी सीटें खाली हैं। इन परंपरागत पाठ्यक्रमों से छात्र-छात्राओं का मोहभंग हो रहा है।
विज्ञापन


बीएचयू और संबद्ध कॉलेजों में पीजी की लगभग 8500 सीटें हैं। मुख्य कैंपस के प्रमुख पाठ्यक्रमों की 90 फीसदी से अधिक सीटों पर दाखिला हो गया है, लेकिन कई कोर्स में सीटें अब भी खाली हैं। पांच राउंड के सीट आवंटन और प्रवेश प्रक्रिया के बाद बीएचयू ने खाली सीटों को भरने के लिए स्पॉट राउंड शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फीस भुगतान शुक्रवार दोपहर बाद तक पूरा हो गया, लेकिन समर्थ पोर्टल से प्रवेश का अंतिम ब्योरा न मिल पाने पर बीएचयू की केंद्रीय प्रवेश समिति इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हो पाई थी कि कितनी सीटों पर प्रवेश हो चुका है। 300 के आसपास सीटें अब भी खाली होने का अनुमान लगाया जा रहा था। 

स्पॉट राउंड से पूर्व खाली सीटों की स्थिति के अनुसार वैदिक दर्शन, बुद्ध एवं जैन दर्शन, ज्योतिष, व्याकरण पाठ्यक्रमों की 80 से 90 फीसदी सीटें खाली थीं। वेद डिपार्टमेंट में आचार्य इन शुक्ल यजुर्वेद में 11, कृष्ण यजुर्वेद की 19, आचार्य सामवेद की 18, डिपार्टमेंट ऑफ कम्यूनिटी मेडिसिन के बायो स्टैटिस्टिक्स डिपार्टमेंट में एमएससी बायो स्टैटिस्टिक्स की 13, ज्योतिष डिपार्टमेंट में आचार्य ज्योतिष गणित की 30 और आचार्य ज्योतिष फलित की 24 सीटें खाली हैं। 

इसी तरह अन्य पाठ्यक्रमों में सीटें खाली हैं। केंद्रीय प्रवेश समिति के सदस्य प्रो. राजेश कुमार ने कहा कि स्पॉट राउंड के बाद पीजी की खाली सीटों का आंकड़ा बदलेगा। संभावना है कि खाली सीटें भर जाएं।

छात्र-छात्राओं को मोबाइल पर मिलेगी बीएचयू की पूरी जानकारी
40 हजार से ज्यादा सदस्यों वाला बीएचयू परिवार अब मोबाइल से जुड़ेगा। काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने अपना ‘नमस्ते बीएचयू’ एप लॉन्च किया है। छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की पूरी जानकारी मिलेगी। इस एप को एप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एप से टेलीफोन डायरेक्टरी, शैक्षणिक जानकारी जैसे संकाय, विभाग, अध्ययन की जानकारी के अलावा छात्र-छात्राएं शिकायतें भी दर्ज करा सकेंगे।

विश्वविद्यालय के भीतर डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ सेवाओं और सूचनाओं को अधिक सुलभ और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से कुलपति प्रो. सुधीर जैन की पहल पर एप लॉन्च किया गया है। किताबों, पत्रिकाओं और लाखों ई-संसाधनों के बीच अपनी मनपसंद चीजें खोजने में मदद मिलेगी। 

छात्रों को प्रवेश, शुल्क, परीक्षा और अन्य मुद्दों के संबंध में शिकायतें दर्ज करने और निस्तारण का विकल्प दिया गया है। वार्डन एप का उपयोग कर छात्रावास संबंधी शिकायतें भी उठा सकते हैं। एप पर विश्वविद्यालय के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन के आपातकालीन नंबर भी दिए गए हैं। इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस-बीएचयू के समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने कहा कि टीम लगातार एप को अपग्रेड भी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed