हादसाः बनारस घूमने आए युवक की गंगा में डूबने से मौत, घाट किनारे चीखते-चिल्लाते रह गए दोस्त
गोरखपुर से दोस्तों के साथ वाराणसी घूमने आए युवक की स्नान के दौरान गंगा में डूबने से मौत हो गई। साथ में स्नान कर रहे दोस्त और घाट पर मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते रह गए। जब तक युवक को बाहर निकाला जाता तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के दशाश्वमेध थाना अंतर्गत अहिल्याबाई घाट पर स्नान दौरान एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। गोरखपुर के शाहपुर थाना अंतर्गत रहने वाला युवक अपने छह दोस्तों के साथ बनारस घूमने आया था। शनिवार सुबह गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया। सूचना पर पहुंची जल पुलिस ने शव को बाहर निकाला और दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
पुलिस के अनुसार गोरखपुर के शाहपुर थाना अंतर्गत निवासी दीपक पांडेय (26) अपने छह दोस्तों के साथ बनारस भ्रमण के लिए आया था। अहिल्याबाई घाट पर गहरे पानी में चले जाने के कारण दीपक डूब गया। दोस्तों के चीखने और चिल्लाने पर आसपास के नाविक और जल पुलिस मौके पर पहुंची और शव की खोजबीन में जुटी।
कुछ ही देर में पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। इधर, हादसे के बाद से मृतक के साथ आए सभी युवक बेसुध हैं।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार की देर रात हुआ। घटना के बाद शव काफी देर तक घटनास्थल पर पड़ा रहा।
बाद में भीटी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भिजवाया। मृतकों के पास से मिले कागजात के आधार पर उनकी शिनाख्त रामजनम पटेल (26) निवासी डोमरी, रामनगर और हीरू (36) निवासी भुल्लनपुर के तौर पर हुई है।