फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth was beaten to death with sticks in election rivalry, one accused arrested

चंदौली हत्याकांड: चुनावी रंजिश में पीटकर हुई थी हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, 10 लोगों पर एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

Sun, 14 Nov 2021 01:31 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 14 Nov 2021 01:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक युवक की शनिवार को हत्या कर दी। इसके बाद दो पक्षों में तनाव उत्पन्न हो गया। इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी भी गिरफ्तार हुआ है।

विज्ञापन
Youth was beaten to death with sticks in election rivalry, one accused arrested
मृतक (फाइल फोटो) और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के सिकटिया चौराहे पर शनिवार की सुबह छह बजे कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर और सिर पर वार कर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद लोगों के हंगामा करने पर मौके पर एसपी, डीएम और स्थानीय विधायक पहुंचे।

विज्ञापन


मृतक के पिता की तहरीर पर 10 लोगों पर एससी-एसटी एक्ट, हत्या समेत कई धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दोपहर तक मुख्य आरोपी कमला यादव को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अलीनगर थाना क्षेत्र के सिकटिया परशुरामपुर निवासी ब्रह्मलाल पासवान एलआईसी में कार्यरत हैं। उनके तीन बेटे विशाल, नमन, वैभव और बेटी सृष्टि है। सबसे बड़े पुत्र विशाल पासवान (24) को सुबह तीन बजे से छह बजे तक लगातार एक नंबर से फोन आ रहे थे। उसके पड़ोसी विवेक कुमार उर्फ विक्की पर भी फोन आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विशाल और ब्रह्मलाल का भांजा अजय पासवान उर्फ शेरू सिकटिया चौराहे पर पहुंचे तो वहां मौजूद लाठी-डंडे से लैस 8-10 लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। अजय पासवान भागने में कामयाब हो गया वहीं विशाल के सिर पर गहरी चोट आने से वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी पीटकर और सिर पर वारकर हत्या कर दी। युवक के सिर पर लगातार वार सेउसका चेहरा बिगड़ गया था।

घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और एसपी, डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। सूचना के बाद मौके पर एसपी अंकुर अग्रवाल, डीएम संजीव सिंह और विधायक साधना सिंह पहुंचे। दोषियों पर कानूनी कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

वहीं ब्रह्मलाल की तहरीर पर पुलिस ने राजू यादव, कमला यादव, रामलखन यादव, श्यामसुंदर, सचिन यादव, बृजेश यादव, पंकज यादव, रंजीत यादव, बाबा यादव, अमर जायसवाल पर हत्या और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम सहित कई बड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। दोपहर तक पुलिस ने आरोपी कमला यादव को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उनको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed