फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth Tourism Club explored the saintly traditions of Tulsidas and Kabir

Varanasi News: युवा पर्यटन क्लब ने जानी तुलसी और कबीर की संत परंपरा

Wed, 23 Sep 2026 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Youth Tourism Club explored the saintly traditions of Tulsidas and Kabir
संत परंपरा से जुड़े स्टोरी टेलिंग में शामिल पर्यटन व संस्कृति से जुड़े लोग। स्रोत - भारत पर्यटन - फोटो : Archive
पर्यटन सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को संत परंपरा विषय पर विशेष कथावाचन सत्र हुआ। यह सत्र युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों और पर्यटन उद्योग से जुड़े हितधारकों के लिए था। मुख्य वक्ता व्योमेश शुक्ला ने गोस्वामी तुलसीदास की संत परंपरा और रामचरितमानस पर प्रकाश डाला। कहा कि काशी का वास्तविक आकर्षण केवल इसके घाट और स्मारक नहीं, बल्कि यहां की जीवंत संत परंपरा और दार्शनिक विरासत भी है। उमेश कबीर ने संत कबीरदास की क्रांतिकारी विचारधारा और सामाजिक समरसता पर विचार साझा किए।
विज्ञापन


भारत पर्यटन (वाराणसी), इंटैक वाराणसी चैप्टर, टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन (टीजीए) और संत अतुलानंद रेजिडेंशियल अकादमी की ओर से आयोजित सत्र के मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्रालय के संयुक्त महानिदेशक व क्षेत्रीय निदेशक अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि वाराणसी में बुनियादी ढांचे और संपर्क में सुधार हुआ है। अब स्थानीय हितधारकों के कौशल विकास, डिजिटल साक्षरता और सेवा गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा। यह क्षमता निर्माण पर्यटकों की बढ़ती अपेक्षाएं पूरी करने और पर्यटन का आर्थिक लाभ स्थानीय समुदाय तक पहुंचाने के लिए आवश्यक है। इंटैक वाराणसी चैप्टर के संयोजक अशोक कपूर और संत अतुलानंद रेजिडेंशियल अकादमी की निदेशक दिव्या सिंह ने भी विचार रखे। भारत पर्यटन, वाराणसी के सहायक निदेशक अमित गुप्ता ने वाराणसी पर्यटन गिल्ड के अध्यक्ष सुभाष कपूर को सम्मानित किया। गिल्ड के कोषाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव और संयुक्त सचिव जैनेंद्र राय मौजूद रहे। सचिव सौरभ पांडेय ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed