फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth should play a vital role in nation-building: Anil Rajbhar

युवा राष्ट्र निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : अनिल राजभर

Mon, 21 Sep 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Youth should play a vital role in nation-building: Anil Rajbhar
श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि देश के नवयुवक ही उसके कर्णधार हैं। युवाओं के कंधों पर देश के भविष्य की जिम्मेदारी है। उन्हें राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन

हरहुआ के हरिहरपुर में रविवार को प्रजापति स्वाभिमान एकता मंच की ओर से डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार स्मृति द्वार उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार के योगदान को याद करते हुए कहा कि ऐसे महापुरुषों का जीवन समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों और संघर्षों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है। समारोह में हमीरपुर सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति, अशोक प्रजापति, डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति, डॉ. सुशील प्रजापति, डॉ. हाशमी, पूर्व प्रधान जवाहरलाल प्रजापति और शर्मिला इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक प्यारेलाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed