{"_id":"63392a3d957fd773e57f56ae","slug":"youth-shot-dead-suspicion-deepened-on-friend-itself-this-reason-came-out-in-police-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक की गोली मारकर हुई थी हत्या: दोस्त पर ही गहराया शक, पुलिस की छानबीन में सामने आई यह वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की गोली मारकर हुई थी हत्या: दोस्त पर ही गहराया शक, पुलिस की छानबीन में सामने आई यह वजह
Sun, 02 Oct 2022 11:59 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:59 AM IST
सार
वाराणसी के मानापुर में युवक की हत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस की छानबीन में हत्या का शक उसके दोस्त सौरभ पर ही गहरा रहा है। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि सौरभ वारदात को लेकर कुछ छिपा रहा है।
विज्ञापन
घायल सौरभ पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वाराणसी में फूलपुर के मानापुर में शनिवार की रात तेजबहादुर (21) की हत्या में शक उसके दोस्त सौरभ पर ही गहरा रहा है। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि सौरभ वारदात को लेकर कुछ छिपा रहा है। जौनपुर के गोपालपुर के जिन युवकों पर आरोप लगा रहा है, उन युवकों से पूछताछ में कोई वजह निकलकर सामने नहीं आई है। वहीं, बीएचयू ट्रामा सेन्टर में भर्ती घायल सौरभ अपना बयान बार -बार बदल रहा है। सर्विलांस और दोनों के मोबाइल काल डिटेल खंगालने पर अहम साक्ष्य हाथ लगे हैं। फूलपुर थाना प्रभारी के अनुसार घटना की गुत्थी हद तक सुलझ गई है।
विज्ञापन
बंदूक
- फोटो : पेक्सेल्स
पुलिस के अनुसार फूलपुर थाना अंतर्गत बसनी गांव के बड़ेपुर निवासी सौरभ पटेल उर्फ किशन (22) सही जानकारी पुलिस को नहीं दे रहा है। उसकी भूमिका संदिग्ध समझ में आ रही है। जब फायरिंग में घायल हुआ तो पुलिस को सूचना नहीं दी। एक घंटे बाद अपने परिजनों को सूचना दी कि गोली लगी है। यही नहीं, परिजनों ने भी पुलिस को सूचित नहीं किया। अस्पताल में भी पुलिस को सौरभ ने नहीं बताया कि उसके दोस्त पर भी फायरिंग हुई है। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान तेजबहादूर का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
CRIME, क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
उधर, बसनी दल्लोपुर निवासी तेजबहादुर (20) के परिजनों ने भी सौरभ की भूमिका पर सवालिया निशान खड़ा किया। थाना प्रभारी के अनुसार सौरभ से अब गहराई से पूछताछ की जाएगी। बीएचयू ट्रामा सेन्टर में उसकी निगरानी बढ़ा दी गई है।
शानिवार की रात में सौरभ अपने भाई शरद को चिकित्सक के यहां उपचार कराने गया था। दोस्त तेजबहादुर को बाइक के संग बुलाया और भाई को लेकर चिकित्सक के यहां गया। दवा लेकर घर लौटा और फिर मां सुमन से कहा कि दोस्त को गांव के बाहर छोड़कर आता हूं।
रात आठ बजे मां सुमन और भाई शरद को फोन कर बताया कि चनौली बगीचे में गोली लग गई है। फूलपुर और बड़ागांव थाना के बार्डर स्थित मानापुर-चनौली मार्ग पर लहूलुहान हाल में पड़े किशन को लेकर परिजन निजी अस्पताल में पहुंचे, यहां से चिकित्सकों ने केस लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद पिंडरा सीएचसी पर ले गए। चिकित्सकों ने गोली लगने की सूचना फूलपुर थाने को दी।

क्राइम सीन
- फोटो : pixabay
मौके पर पहुंचे फूलपुर थाना के कार्यवाहक प्रभारी अभिषेक राय ने पूछताछ की। इसके बाद घायल को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। फूलपुर पुलिस चनौली बगीचे में घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंची तो वहां 500 मीटर दूरी पर मानापुर गांव में औंधे मुंह तेजबहादुर का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। पास में बाबतपुर निवासी सोनू की टीवीएस बाइक भी गिरी पड़ी थी। तेजबहादुर को पीठ में गोली लगी थी।