{"_id":"5c1a5fd3bdec22570860a9e5","slug":"youth-sexual-harrasment-with-girl-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज करने के बजाय पंचायत करने लगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज करने के बजाय पंचायत करने लगी पुलिस
Wed, 19 Dec 2018 08:42 PM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
Published by: shashikant misra
Updated Wed, 19 Dec 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मऊ में घर में घुसकर एक युवक ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय युवती घर में अकेली थी। इसी दौरान घर पहुंची युवती की मां को धक्का देकर आरोपी युवक फरार हो गया। पीड़िता की मां ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
वहीं आरोपी पर सत्ता पक्ष के एक नेता का हाथ होने के कारण पुलिस कार्रवाई करने की बजाय थाने में पंचायत करने लगी। देर शाम तक महिला के अड़े रहने पर पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा। रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आकाश क्षेत्र के एक प्रभावशाली व्यक्ति का वाहन चलाता है। इसके चलते सत्ता पक्ष के एक नेता का हाथ उस पर है। आकाश ने अपने गांव की रहने वाली युवती को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
युवती की मां जब घर पहुंची तो आकाश युवती की मां को धक्का देते हुए भाग गया। युवती ने मां को आपबीती बताई। इसके बाद युवती को लेकर उसकी मां थाने पहुंची। महिला के तहरीर देने पर पुलिस अभी कोई कार्रवाई करती।
इस बीच आरोपी की पैरवी में एक नेता का फोन थाने पर पहुंच गया। इतना ही नहीं आरोपी की पैरवी में कई लोग थाने पर पहुंच गए और युवती और उसकी मां पर भविष्य का हवाला देकर मुह बंद रखने को कहा लेकिन बेटी की हालत देख महिला मुकदमा दर्ज कराने की जिद पर अड़ी रही। इस पर पुलिस ने देर शाम घटना की रिपोर्ट दर्ज की।

मुकदमा दर्ज
सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं। दो तीन संभावित स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी है। जल्दी ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस को फोन आते रहते हैं। पुलिस अपना काम करती है।