{"_id":"5c20716ebdec2256a63127ba","slug":"youth-murder-in-azamgarh-and-dead-body-thrown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में फेरी वाले की हत्याकर नहर में फेंकी लाश, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में फेरी वाले की हत्याकर नहर में फेंकी लाश, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
Tue, 25 Dec 2018 10:39 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: shashikant misra
Updated Tue, 25 Dec 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ में नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने क्षत-विक्षत हालत में लाश को देखा। लाश के गले व पेट में धारदार हथियार से प्रहार किया गया था।
लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल को लेकर पवई व फूलपुर पुलिस सीमा विवाद में घंटों उलझी रही। बाद में पवई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पवई थाना के बसही गांव के ग्रामीण सोमवार की सुबह शौच के लिए खेत की तरफ जा रहे थे तो नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति का क्षत विक्षत शव पड़ा देखा। 100 नंबर पर सूचना देने के बाद पवई व फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंच गईं। घंटे भर के सीमा विवाद के बाद पवई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
बाद में फूलपुर के अंबारी बाजार में किराए पर कमरा लेकर रह रहे फेरीवालों ने उसकी पहचान भरोस महतो (45) पुत्र प्रेम महतो निवासी ज्ञानपुर थाना मनेर जिला पटना के रूप में की। मृतक के साथी ने बताया कि वह कई वर्षों से अंबारी बाजार में रहकर मसाला, दाल आदि घूम-घूम कर बेचता था।

पुलिस जता रही यह आशंका
रविवार की रात वापस नहीं लौटा तो उसकी खोज की जा रही थी। रविवार को दिन में शाहगंज में उसकी भरोस से मुलाकात भी हुई थी। उस समय उसने कुर्ता पायजामा पहना था और जो कपड़े उसके शरीर पर मिले है वे उसके नहीं है।
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार भरोस की हत्या आशनाई की वजह से हो सकती है। वह फेरी लगाकर डेढ़ से दो हजार रुपये की बिक्री करता था, ऐसे में लूट की नियत से हत्या की आशंका नहीं बन रही है।
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार भरोस की हत्या आशनाई की वजह से हो सकती है। वह फेरी लगाकर डेढ़ से दो हजार रुपये की बिक्री करता था, ऐसे में लूट की नियत से हत्या की आशंका नहीं बन रही है।