फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   youth man died went cousin sister marriage in ghazpur ballia

यूपी: ममेरी बहन की शादी में शामिल होने गए युवक की कफन में लौटी लाश

Tue, 08 Dec 2020 04:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 08 Dec 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
youth man died went cousin sister marriage in ghazpur ballia
मृतक (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

मां के साथ बलिया जिले के दुबहड़ थाना क्षेत्र के धरनीपुर गांव में अपनी ममेरी बहन की शादी में शामिल होने गए युवक की सड़क दुर्घटना में सोमवार को मौत हो गई। खबर मिलते ही धरनीपुर गांव में शादी का जश्न मातम में बदल गया। युवक गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के पोखरा-शिव दासपुर का रहने वाला था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही पोखरा गांव के लोग सन्न रह गए।

विज्ञापन

अगले दिन युवक का शव मंगलवार को पोखरा गांव में आते ही हाहाकार मच गया। युवक का अंतिम संस्कार औड़िहार के जौहरगंज स्थित शमशान घाट पर कर दिया गया।


पोखरा गांव का वेदप्रकाश सिंह(22) पुत्र जयप्रकाश सिंह चार दिन पहले बलिया के धरनीपुर गांव में अपने ननिहाल में मामा केदार सिंह की पुत्री काजल सिंह की शादी में मां के साथ गया था। सोमवार की शाम वह कुछ युवकों के साथ बलिया शहर में शादी की खरीदारी करने आया था।
विज्ञापन


इसी बीच सड़क पार करते समय वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। सिर में चोट लगने से काफी खून बह गया। उसे बलिया के सदर अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की सूचना पाते ही मां राजकुमारी सिंह और पिता जयप्रकाश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक युवक के चाचा भाजपा नेता तरूण सिंह ने बताया कि वेदप्रकाश अपने तीन बहनों के बीच इकलौता बेटा था। युवक की मौत से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। 

मां-बाप की इकलौती संतान था वेदप्रकाश
बीते सात दिसंबर की शाम सड़क दुर्घटना में हुई मौत का शिकार हुआ वेदप्रकाश सिंह अपने मां बाप का इकलौता चिराग था। दो बड़ी बहनों अंशुलता और प्रेमकथा की शादी हो चुकी है। अपनी मां और छोटी बहन रूचि के साथ वह ननिहाल गया था। वेद की मौत के बाद तो राजकुमारी देवी की कोंख ही सूनी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed