फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth kills himself by hanging in ghazipur

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 20 Apr 2020 05:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Youth kills himself by hanging in ghazipur
रेवतीपुर थाना के तिलवा गांव में एक युवक की मौत के बाद लगी भीड़। - फोटो : GHAZIPUR
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के तिलवां गांव निवासी एक युवक रविवार को देर रात एक कमरे में फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया। मृतक पटना (बिहार) के किसी निजी कंपनी में काम करता था और लॉकडाउन से पहले घर छुट्टी आया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार को देर रात अभिषेक राय (22) पुत्र गिरीश चंद्र राय लाकडाउन के पहले घर आ गया था। घर पर रहते वह परिजनों के साथ खेती के कार्य में सहयोग कर रहा था। रविवार की रात घर की महिलाएं परिजनों को खाना खिला खुद भी खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चली गई। इसी बीच परिवार के पुरुष सदस्य रबी की फसल की मड़ाई के लिए खेत पर जा रहे थे, तभी अभिषेक की खोजबीन होने लगी। लोग बाहर के कमरे में गए तो देखा कि पंखे की कुंडी से वह लटका पड़ा हुआ था आनन-फानन में परिजन उसे उतारकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर ले गए, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले करीब पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने सगे दो भाई एवं दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। मृतक के पिता किसान हैं। ग्रामीणों की माने तो मृत युवक भी काफी शांत और सरल स्वभाव का था। उसकी मौत के पीछे क्या कारण है, ज्ञात नहीं हो सका है? इस संबंध में थाना प्रभारी रेवतीपुर अवधेश सिंह ने बताया कि अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed