फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth killed in road accident in Ghazipur stone pelted on police

गाजीपुर में मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली ने ली युवक की जान, गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया पथराव

Thu, 04 Feb 2021 08:57 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: हरि User Updated Thu, 04 Feb 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in road accident in Ghazipur stone pelted on police
कृष्णा राजभर की मौत के बाद रोते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मरदह थाना क्षेत्र के सिंगेरा गांव के समीप नवनिर्मित सिक्स लेन पर बृहस्पतिवार शाम सात बजे मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। इसी बीच घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने पहुंची। उधर, हादसे से नाराज ग्रामीणों ने मरदह- कासिमाबाद मार्ग को जाम कर दिया। जाम की खबर पाकर मरदह थानाध्यक्ष एवं पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच हाथापाई व नोकझोंक हुई और ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


हादसे को लेकर गुस्साए लोगों ने काफी देर तक हंगामा किया। इस दौरान थानाध्यक्ष की सरकारी जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि एसओ सहित अन्य पुलिसकर्मी जान बचाकर भाग निकले। इस दौरान दो पुलिस कर्मी मामूली रूप से चोटिल हो गए। 

विज्ञापन

इलाके के सिंगेरा गांव निवासी कृष्णा राजभर (18) पुत्र गनपत राजभर बृहस्पतिवार की देर शाम नवनिर्मित सिक्सलेन हाईवे पर टहल रहा था। इसी बीच मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक इंटरमीडिएट का छात्र था। मौत की खबर जैसे ही ग्रामीणों तक पहुंची, लोग घटना स्थल पर पहुंच गए , लेकिन इसके पूर्व युवक के शव को पुलिस वहां से लेकर थाने चली गई थी। इससे नाराज ग्रामीणों ने मरदह-कासिमाबाद मुख्य मार्ग पर सड़क जाम कर दिया गया।

जाम की सूचना मिलते ही मरदह थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। नोकझोंक एवं हाथापाई पर ग्रामीण उतारू हो गए। बीच बचाव करने में पुलिस के पसीने छूट गए। तभी आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। मौके से थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मी किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे, लेकिन सरकारी जीप को ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। उधर घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओमप्रकाश सिंह को होते ही मौके पर कई थानों की फोर्स एवं अधिकारी पहुंच गए, तब जाकर कुछ हद तक स्थिति नियंत्रण में आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed