{"_id":"5eb988248ebc3e90655813e9","slug":"youth-killed-in-mango-breaking-dispute-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः आम तोड़ने के विवाद में लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरः आम तोड़ने के विवाद में लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या
Mon, 11 May 2020 10:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 11 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के इस्मैला गांव में सोमवार को आम तोड़ने के विवाद में लाठी-डंडे से पिटाई कर 20 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। इस्मैला गांव में चार दिन पूर्व आम तोड़ने के दौरान अवधेश मौर्य (20) का गांव के राजभर बस्ती के युवकों से विवाद हुआ था। सोमवार की शाम 7 बजे अवधेश का पड़ोसी नैनेस गेहूं पिसाने गया था।
विज्ञापन
वहां पुराने मामले को लेकर राजभर बस्ती के लड़कों से विवाद हो गया। इसी दौरान वहां अवधेश भी पहुंच गया। अवधेश को देखते ही दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पाकर सीओ केराकत अजय कुमार श्रीवास्तव, एसओ पन्नेलाल, जफराबाद एसओ मदनलाल आदि फ़ोर्स के साथ पहुंच गए। एसओ पन्नेलाल के मुताबिक तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन