फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth killed by bike hit angry villagers pelted stones at police jeep in chandauli up

यूपी: बाइक के धक्के से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों का पुलिस की जीप पर पथराव

Sun, 15 Nov 2020 02:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 15 Nov 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
Youth killed by bike hit angry villagers pelted stones at police jeep in chandauli up
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के इलिया थाना क्षेत्र के डेहरी खुर्द गांव के पास बाइक के धक्के से युवक की मौत से नाराज लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।

विज्ञापन

इलिया कस्बा से सटे बिहार के चांद गांव निवासी दीपक(22) पुत्र सुरेंद्र की शनिवार की रात आठ बाइक के धक्के से मौत हो गई। गांव के लोगों ने बाइक चला रहे डेहरी कला निवासी युवक को पकड़ लिया और पिटाई करते हुए चांद गांव में ले गए।
विज्ञापन



सूचना पाकर इलिया पुलिस गांव में पहुंची तो आधी रात के वक्त नाराज लोगों ने पुलिस की जीप पर पथराव कर दिया। गांव में तनाव को देखते हुए चांद पुलिस, इलिया पुलिस के साथ अन्य थानों की फोर्स पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर रामगढ़ विधायक जमा खां पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। चकिया सीओ प्रीति तिवारी ने बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण शांत हुए और आरोपी युवक को पुलिस के हवाले किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed