{"_id":"5b2e7b0e4f1c1bf86e8b976c","slug":"youth-killed-after-amulance-host-in-road-jam-while-they-injured-thunderbolt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: एंबुलेंस जाम में फंसने से मौत, बिजली गिरने से झुलस गए थे पिता-पुत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: एंबुलेंस जाम में फंसने से मौत, बिजली गिरने से झुलस गए थे पिता-पुत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र जिले के बैढ़न-रेणुकूट मार्ग पर शुक्रवार रात ट्रक खराब होने से लगे करीब 12 घंटे के जाम में एंबुलेंस के फंस जाने से एक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार की रात रजमिलान गांव के नाबालिग सिंह (22) की मौत हो गई जबकि उसके पिता कौलेसर सिंह की हालत खराब हो गई। दोनों बिजली गिरने से झुलस गए थे।
आंधी के बाद शुक्रवार रात करीब 10 बजे इलाके में गरज के साथ बरसात शुरू हुई। इसी दौरान रजमिलान गांव निवासी कौलेसर सिंह के घर के समीप बिजली गिरी। इसकी चपेट मेें आकर कौलेसर और उसका पुत्र नाबालिग सिंह झुलस गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने झुलसे पिता- पुत्र को एंबुलेंस से उपचार के लिए एनटीपीसी के धन्वंतरि चिकित्सालय ले जाने का प्रबंध किया। लेकिन बैढ़न-रेणुकूट मार्ग पर ट्रक के खराब होने से लंबा जाम लग गया, जिसमें एंबुलेंस फंस गई।
विज्ञापन
जाम बहुत लंबा होने के चलते युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसके पिता की हालत बिगड़ गई। कौलेसर का उपचार अस्पताल मेें चल रहा है। परिजनों के अनुसार नाबालिग सिंह की शादी बीते एक मई को रजमिलान गांव के ही रामजीत की पुत्री से हुई थी। घटना की जानकारी दुद्धी उपजिलाधिकारी को भी दे दी गई है।